Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप्रेशन सिंदूर में जवानों की मदद करने वाले सरपंच को किया गया सस्पेंड

सांसद औजला ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा – काम करने वाले को किया जा रहा परेशान, भ्रष्ट अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 17 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 14:13 IST

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अटारी के सरपंच हरप्रीत सिंह को सस्पेंड करने की निंदा करते हुए भ्रष्ट अफसरों पर निशाना साधा। हरप्रीत सिंह अकेले ऐसे सरपंच हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए आप्रेशन सिंदूर के दौरान जवानों की सेवा की और बीएसएफ ने हरप्रीत सिंह को सम्मानित भी किया था।आज पूरी पंचायत के साथ सांसद औजला ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले दिनों बिना किसी कारण के हरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो मुख्यमंत्री लोकतंत्र की बात करते हैं दूसरी तरफ काम करने वाले ईमानदार इंसान को सजा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  सिख वारियर शाम सिंह अटारी के गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह को लोगों ने पार्टी बाजी से उपर उठकर जिताया था और मौजूदा सरकार का उम्मीदवार इस गांव से हार गया था। हरप्रीत सिंह ना सिर्फ अपनी लोकप्रियता से जीते थे ब्लकि उनके काम भी लोगों को पसंद आते हैं। उन्होंने कहा कि हरप्रीत सिंह के कामों को देखने के लिए आस-पास के गांवों के सरपंच भी आते हैं।उन्होंने कहा यहां के विधायक और मौजूदा नेता इन पर दवाब बना रहे है कि या तो उनके साथ आए यां फिर उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा। 

उन्होंने कहा कि इनके गांव को एक रुपए की भी राज्य सरकार की ओर से ग्रांट नहीं दी गई सिर्फ केंद्र की ग्रांट मिली।उन्होंने डीडीपीओ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह कितनी देर किसी पार्टी के अंडर काम करेंगें क्योंकि संविधान के मुताबिक उन्हें इसीलिए पद दिया जाता है कि वह सरपंचों को दिक्कत ना आने दें। उन्होंने कहा कि इस समय बहुमत इनके पास है लेकिन फिर भी झूठे मामले के तहत इन्हें सस्पेंड किया गया। 

उन्होंने कहा कि एक पैसे की भी गड़बड़ी नहीं हुई है चाहे तो इन्क्वायरी करवा ली जाए लेकिन फिर भी प्रशासन ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि इन लोगों ने सरहद पर बैठकर फौज के साथ जंग को झेला है। इनकी बहादुरी के चलते ही शहरों में लोग सेफ रहे हैं।उन्होंने कहा कि बहाना बनाकर लोकतंत्र से जुड़े हुए सरपंच को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र में आजादी के तौर पर बिना किसी दवाब के नहीं डाली जा सकती।

उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद डीडीपीओ से बात की तो उन्होंने कहा कि वो मैटर देखेंगे। लेकिन फिर इन्हें कहा गया कि इन्होंने चिट्ठी रिसीव नहीं की जबकि सारे मते सेक्रेट्ररी की ओर डाले गए थे और सारा रिकार्ड उनके पास मौजूद है। उन्होंने कहा कि वो पीछे नहीं हटेंगे और डीडीपीओ, सेक्रेट्री और बीडीपीओ को पार्टी बनाया जाएगा और कोर्ट में मामला दर्ज करवाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अफसरों के कारण ही काम रुकता है और वह अफसरों को चेतावनी देना चाहते हैं कि पार्टीबाजी से दूर रहें , क्योंकि कानून सबसे उपर आता है।उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी मांग की कि इस मामले की इन्कव्यारी करवाई जाए और बहाल किया जाए और लोकतंत्र को खत्म ना किया जाए।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD