Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘आप’ सरकार ने पंजाब की हालत कांग्रेस से भी बदतर कर दी है : नायब सैनी

जगमीत सिंह बराड़, चरणजीत सिंह बराड़, रिपुजीत सिंह बराड़ और मुख्यमंत्री मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह सहित बड़े कद के नेताओं ने भाजपा में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Ravneet Singh Bittu, Ashwani Sharma, Sunil Jakhar, Vineet Joshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jan 2026

Last updated on: Jan 18, 2026, 12:35 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि पंजाब में ‘आप’ सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य की हालत कांग्रेस सरकार से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कानून-व्यवस्था, विकास और जन-कल्याण के मामलों में काफी पीछे चला गया है। वे आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़, कोटकपूरा से पूर्व विधायक रिपुजीत सिंह बराड़, शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के महामंत्री चरणजीत सिंह बराड़, मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिंह, किसान आंदोलन के दौरान पंजाब के किसानों को मुफ्त डीज़ल देने वाले किसान नेता प्रीतपाल सिंह, लोक भलाई पार्टी की ओर से लोकसभा फ़रीदकोट से चुनाव लड़ चुके कुलवंत सिंह, तथा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उप प्रधान सरदार जसकरण सिंह सहित अन्य नेताओं के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के लोगों के मन में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2014 में जो डर लोगों के दिलों में था, आज भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस डर से मुक्ति केवल भारतीय जनता पार्टी ही दिला सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार के शासनकाल में पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह डगमगा गई है।

हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बात करते हुए सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन सरकार तेज़ी से विकास कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है और इसके लिए हज़ारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। किडनी रोगियों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। कृषि के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी फसलों और सब्ज़ियों पर एमएसपी दी जा रही है तथा पराली न जलाने पर किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

➖ पंजाब के लोग सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित, भाजपा की ओर निगाहें – सुनील जाखड़

पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग सुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि लोग मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट दिशा वाली राजनीति की तलाश में हैं। जाखड़ ने दावा किया कि जनता की नजर में भाजपा ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो पंजाब को मौजूदा कुशासन से बाहर निकाल सकती है।

➖ पंजाब में शांति, कानून हेतु  और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की सोच वाले नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं – अश्वनी शर्मा

भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि शांति, कानून हेतु और भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन की इच्छा रखने वाले नेता बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘डर-मुक्त और भ्रष्टाचार-मुक्त पंजाब’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का ध्यान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, कानून-व्यवस्था की मजबूती और आर्थिक विकास पर केंद्रित है।

➖ पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने के लिए केंद्र पूरी तरह प्रतिबद्ध – केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंजाब की प्रगति और खुशहाली के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पंजाब के दर्द, तकलीफों और समस्याओं को समझते हैं और इसी कारण वे राज्य से जुड़े मुद्दों पर स्वयं समय निकालकर विचार करते हैं। मौजूदा राज्य सरकार द्वारा कई ईमानदार नेताओं की अनदेखी की गई, जिसके कारण आज वे भाजपा से जुड़कर पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़ रहे नेता सोच-समझकर पंजाब की भलाई के लिए यह फैसला कर रहे हैं। पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि यह जॉइनिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-पक्षीय नीतियों के प्रति पंजाब के लोगों में बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ravneet Singh Bittu , Ashwani Sharma , Sunil Jakhar , Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD