Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक के सेवन से शिशुओं में ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस रोग का खतरा : शोध

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 15:12 IST

एंटीबायोटिक दवाओं के धड़ल्ले से हो रहे प्रयोग को लेकर सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में एंटीबायोटिक दवाओं के हद से ज्यादा इस्तेमाल पर चिंता जताई थी, लेकिन अब एक शोध में सामने आया है कि गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन करने से शिशुओं में ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस रोग (जीबीएस) होने का खतरा बढ़ सकता है।

ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस रोग बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये आमतौर पर आंत या जननांगों में रहता है लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है, लेकिन अगर आप गर्भवती हैं, तो एंटीबायोटिक के इस्तेमाल से जीबीएस बैक्टीरिया के होने का खतरा बढ़ जाता है। ये नवजात शिशु को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे नवजात शिशु की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है और शिशु निमोनिया या बुखार से पीड़ित हो सकता है।

स्वीडन के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट और बेल्जियम के एंटवर्प विश्वविद्यालय के एक अंतरराष्ट्रीय दल द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से डिलीवरी से 4 हफ्ते पहले तक नवजात शिशुओं में जीबीएस रोग का खतरा बढ़ जाता है। अगर गर्भवती महिला तीसरी तिमाही की शुरुआत में एंटीबायोटिक का सेवन करती है, तो डिलीवरी का समय नजदीक आते ही ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस रोग का खतरा बढ़ जाता है। 

ये महिलाओं के प्रसव को भी प्रभावित करता है। जर्नल ऑफ इंफेक्शन में प्रकाशित शोध पत्र में शोधकर्ताओं ने कहा, “गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं के संपर्क में आने से प्रसवोत्तर चार सप्ताह के भीतर जीबीएस का खतरा बढ़ सकता है। गर्भावस्था की तीसरी तिमाही का प्रारंभिक चरण संवेदनशीलता की एक महत्वपूर्ण अवधि है, ऐसे में शिशु के संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने राष्ट्रीय रजिस्टरों का उपयोग करते हुए, 2006 से 2016 तक स्वीडन में हुए सभी एकल जन्मों को शामिल किया गया। इसके लिए राष्ट्रीय रिकॉर्ड का उपयोग किया गया। अध्ययन में 1,095,644 जीवित जन्मे एकल शिशुओं में से 24.5 प्रतिशत एंटीबायोटिक दवाओं के संपर्क में आए थे। इनमें से करीब 24.5 प्रतिशत बच्चों को जन्म से पहले एंटीबायोटिक दवाओं का असर झेलना पड़ा था। शोधकर्ताओं के अनुसार, यह अध्ययन नवजात शिशुओं में जीबीएस रोग के जोखिम के संबंध में प्रसवपूर्व एंटीबायोटिक दवाओं के संपर्क की जांच करने वाला पहला अध्ययन है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD