Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पृथ्वीराज चव्हाण अच्छे आदमी, केंद्र सरकार का साथ दें : रामदास आठवले

Ramdas Athawale, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 12:12 IST

दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की बेल रद्द होने के बाद हुई नारेबाजी पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पलटवार किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। रामदास आठवले ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दंगे में कई लोगों की जान गई थी। 

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि उमर खालिद छात्र था, लेकिन इस तरह की घटना में शामिल नहीं होना चाहिए था। इस दंगे में इन लोगों का भी रोल था और इन्हें सुप्रीम कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह के नारे देने से कुछ नहीं होने वाला है। उनके साथ देश की जनता है।

उन्होंने यह भी कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के टुकड़े हो रहे हैं। भारत के टुकड़े करना संभव नहीं है। जब तक बाबा साहेब का संविधान है, तब तक देश के टुकड़े नहीं हो सकते। बाबा साहेब को मानने वाली जनता खुद के टुकड़े करवा सकती है, लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने देगी। इस गैंग को संविधान को ध्यान में रखना चाहिए। 

पीएम मोदी ने देश का विकास किया है। उनके लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। जेएनयू के लेफ्टिस्ट छात्रों के बारे में उन्होंने कहा कि नक्सली सरेंडर कर रहे हैं, उनका खात्मा हो रहा है। उन्हें यह समझना चाहिए कि इस मार्ग पर चलने से किसी को न्याय नहीं मिलने वाला है। जो लोग आदिवासियों और गरीबों को न्याय देना चाहते हैं, उन्हें नक्सलवाद छोड़कर अंबेडकरवाद अपनाना चाहिए। 

उन्हें मेरा आह्वान है कि वे मेनस्ट्रीम से जुड़ें। विचारधारा के खिलाफ लड़ाई हो सकती है, लेकिन देशविरोधी नारेबाजी नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें इसी तरह के बयान देने के लिए रखा हुआ है। वह एक अच्छे आदमी हैं, महाराष्ट्र के सीएम और केंद्र में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वेनेजुएला का मामला उनका आंतरिक मामला है, लेकिन भारत के साथ ऐसा कभी नहीं हो सकता। ऐसा करने की ताकत किसी में नहीं है। मुझे लगता है कि पृथ्वीराज चव्हाण को गलत बात नहीं करनी चाहिए। यह भारत का अपमान है। उन्हें केंद्र सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। 

उन्हें कहीं सफलता नहीं मिल रही है।  इसीलिए इस तरह के बयान देकर पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। राहुल गांधी पीएम मोदी के खिलाफ बोलते रहते हैं, अब वैसी ही जिम्मेदारी पृथ्वीराज चव्हाण को दे दी गई है। बांग्लादेश में आईपीएल बैन किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका फैसला है। आईपीएल दुनिया भर में प्रसिद्ध है और इसमें बांग्लादेश के खिलाड़ी खेलते रहे हैं। 

पहले उनकी टीम मजबूत नहीं थी, लेकिन अब वह मजबूत हो गई है। बांग्लादेश के एक खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं लिया गया तो उनकी यह प्रतिक्रिया आई है। किसको टीम में लेना है और किसको नहीं, यह टीम के मुखिया का काम होता है। इसके पीछे बांग्लादेश का विरोध कारण नहीं है। उनका स्टैंड गलत है। आठवले ने कहा कि बांग्लादेश के लोग ही आईपीएल देखने के लिए सरकार से बैन हटाने की मांग करेंगे। 

जैसे पहले हिंसा और आंदोलन हो चुके हैं, वैसा फिर से हो सकता है। बांग्लादेश के लोग क्रिकेट प्रेमी हैं। जिस तरह नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाए जाने के बाद लोग सड़क पर उतर गए थे, उसी तरह बांग्लादेश में युवा सड़क पर उतरे और सत्ता बदल दी। अब सरकार के इस निर्णय को भी लोग बदल देंगे।

 

Tags: Ramdas Athawale , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD