Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में डबल रोल पर बोलीं शिल्पा शिंदे, 'मेरे लिए यह चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Shilpa Shinde, Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 11:58 IST

टीवी के लोकप्रिय शो 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' की चर्चा तेज है। हंसी-मजाक के लिए मशहूर यह शो अब एक भूतिया कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहा है। कॉमेडी और हॉरर का यह अनोखा मेल न सिर्फ कहानी को नया रंग देगा, बल्कि किरदारों को भी बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करेगा। इस नए ट्रैक में विभूति नारायण मिश्रा, अनीता भाभी, तिवारी और अंगूरी भाभी की जिंदगी में अचानक अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं। 

घर, गली और पूरा घूंघटगंज किसी रहस्यमयी माहौल में बदल जाता है। कभी अचानक आवाजें आती हैं, तो कभी अजीब हरकतें देखने को मिलती हैं। इन सबके बीच कॉमेडी का तड़का कहानी को हल्का और मजेदार बनाए रखता है। इस पूरे ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत शिल्पा शिंदे का डबल रोल है। एक तरफ वह हमेशा की तरह मासूम, भोली और प्यारी अंगूरी भाभी के रूप में नजर आएंगी, वहीं दूसरी तरफ वह विद्या नाम की एक रहस्यमयी आत्मा का किरदार निभा रही हैं। 

विद्या ही उन सारी भूतिया घटनाओं की वजह है, जो शो में उथल-पुथल मचाती हैं। एक ही कलाकार को दो बिल्कुल अलग रूपों में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव होने वाला है। शिल्पा शिंदे ने अपनी खुशी भी जाहिर करते हुए कहा, ''घूंघटगंज का यह नया ट्रैक रहस्य, ह्यूमर और चौंकाने वाले ट्विस्ट से भरा हुआ है। यह कहानी कॉमेडी और हॉरर का ऐसा मेल है, जो दर्शकों को शुरू से आखिर तक बांधे रखेगा। 

अंगूरी भाभी के किरदार में जो सच्चाई और मासूमियत है, वही उसे दर्शकों के दिलों से जोड़ती है और इस किरदार में लौटना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है।'' उन्होंने कहा, ''अंगूरी और विद्या दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। अंगूरी जहां सीधी-सादी, भोली और हमेशा खुश रहने वाली महिला है, वहीं विद्या एक गंभीर और रहस्यमयी आत्मा है।

यही फर्क इस डबल रोल को चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बनाता है। एक तरफ जाना-पहचाना किरदार और दूसरी तरफ बिल्कुल नया रूप, यह संतुलन बनाना मेरे लिए एक खास अनुभव रहा है।'' शिल्पा ने कहा, ''अंगूरी भाभी जहां दर्शकों को हंसाती हैं और हल्कापन लाती हैं, वहीं विद्या का किरदार कहानी में गहराई और रहस्य जोड़ता है। विद्या के किरदार के पीछे एक भावनात्मक कहानी छुपी है। 

वह न्याय और शांति के बीच फंसी हुई आत्मा है, जो अपने कातिल को ढूंढना चाहती है और इंसाफ चाहती है। इसी वजह से उसका किरदार भावुक भी है और ताकतवर भी।'' 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' का यह नया भूतिया ट्रैक दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एक रहस्यमयी कहानी से भी जोड़ता है। कॉमेडी, हॉरर और इमोशन का यह शो 'एंड टीवी' चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Shilpa Shinde , Bhabhi Ji Ghar Par Hain 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD