Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

ब्रेल डे स्पेशल : 'स्पर्श' से 'श्रीकांत' तक, ब्लाइंड रोल में चमके ये सितारे, कई ने सीखी ब्रेल लिपि

Special Day, Bollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:22 IST

हर साल 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन ब्रेल लिपि के आविष्कारक लुई ब्रेल को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने दृष्टिहीनों के लिए स्पर्श से पढ़ने-लिखने का माध्यम दिया। बॉलीवुड में कई फिल्मों ने ब्लाइंड किरदारों की जिंदगी को गहराई से दिखाया है। इन रोल को जीवंत बनाने के लिए कई एक्टर्स ने ब्रेल लिपि सीखी और दृष्टिहीनों की दुनिया को समझा। 

ऐसे किरदारों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि दिव्यांगों के संघर्ष और ताकत को भी उजागर किया। ब्रेल लिपि उभरे हुए बिंदुओं से बनी होती है, जिसे स्पर्श से पढ़ा जाता है। यह दृष्टिहीनों को स्वतंत्र रूप से ज्ञान प्राप्त करने की क्षमता देती है। आज के हाईटेक समय में भी ब्रेल का महत्व बरकरार है। बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने दृष्टिबाधित किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। 

इनमें से कुछ ने अपने रोल को और वास्तविक बनाने के लिए ब्रेल लिपि सीखी। इस लिस्ट में अभिनेत्री निकिता दत्ता से लेकर काजल अग्रवाल तक का नाम शामिल है। साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पर्श' में नसीरुद्दीन शाह ने एक दृष्टिहीन स्कूल प्रिंसिपल अनिरुद्ध का किरदार निभाया। फिल्म में वह शबाना आजमी के साथ रोमांस करते नजर आए। 

अनिरुद्ध स्वाभिमानी और मजबूत इंसान है, जो अपनी कमजोरी को ताकत बनाता है। 'स्पर्श' एक विधवा और दिव्यांग व्यक्ति की कहानी बयां करती है। नसीरुद्दीन की सूक्ष्म एक्टिंग ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिलाया था। यह फिल्म दृष्टिहीनों की भावनाओं को संवेदनशील तरीके से दिखाती है। साल 2005 में संजय लीला भंसाली की 'ब्लैक' में रानी मुखर्जी ने मूकबधिर और दृष्टिहीन लड़की मिशेल का रोल किया था। 

अमिताभ बच्चन उनके टीचर के रूप में थे। रानी की परफॉर्मेंस शानदार थी। उन्होंने साल के लगभग सभी बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड्स जीते, जिनमें फिल्मफेयर, आईफा और जी सिने शामिल हैं। यह फिल्म दृष्टिबाधित लोगों की चुनौतियों और सपनों को खूबसूरती से दर्शाती है। साल 2006 में आई 'फना' में काजोल ने कश्मीरी दृष्टिहीन लड़की जूनी का किरदार निभाया। 

फिल्म में आमिर खान उनके गाइड बने थे। काजोल की संवेदनशील एक्टिंग ने उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड दिलाया था। फिल्म में जूनी का किरदार कई उतार-चढ़ाव से गुजरता है, जिसे काजोल ने बखूबी पर्दे पर निभाया। साल 2010 में आई फिल्म 'लफंगे परिंदे' में दीपिका पादुकोण ने दृष्टिहीन स्केटर पिंकी पालकर का रोल किया। 

नील नितिन मुकेश ने उनके कोच का किरदार निभाया था। दीपिका ने सपनों को हार न मानने वाली लड़की के किरदार को बखूबी निभाया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही, लेकिन दीपिका की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई। साल 2016 में आई 'दो लफ्जों की कहानी' में काजल अग्रवाल ने दृष्टिहीन जेनी का किरदार निभाया। फिल्म में रणदीप हुड्डा उनके साथ लीड रोल में थे। 

काजल ने रोल की तैयारी के लिए ब्रेल लिपि सीखी और स्पेशल वर्कशॉप भी की। उन्होंने दृष्टिहीन लड़की की जिंदगी को समझने के लिए खास मेहनत की थी। ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने साल 2017 की फिल्म 'काबिल' में दृष्टिबाधित कपल का रोल किया। ट्रेजेडी के बाद ऋतिक बदला लेते हैं। दोनों की एक्टिंग सराही गई। ऋतिक ने कमजोर प्रेमी से खतरनाक इंसान तक का सफर शानदार निभाया। 

दोनों ने इस रोल के लिए खास मेहनत की थी। साल 2024 में रिलीज 'श्रीकांत' में राजकुमार राव ने रियल लाइफ दृष्टिबाधित उद्यमी श्रीकांत बोला का किरदार निभाया। फिल्म उनकी सफलता की कहानी कहती है। राजकुमार की एक्टिंग को दर्शकों का खूब प्यार मिला।अभिनेत्री निकिता दत्ता ने 'ड्रीम गर्ल' में दृष्टिहीन लेखिका का रोल किया और उसके लिए ब्रेल सीखी थी। कहानी दृष्टिबाधित लोगों की मजबूती और संघर्ष को सलाम करती है।

 

Tags: Special Day , Bollywood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD