इस्तीफा आगे का रास्ता नहीं : मनीष तिवारी
Web Admin
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली , 19 May 2014
Last updated on: May 19, 2014, 00:00 IST
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे की लगाई जा रही अटकलों को दरकिनार कर दिया है। तिवारी ने सोमवार को टाइम्स नाऊ चैनल से कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस्तीफा और पद आगे की राह है। कांग्रेस कार्यसमिति पार्टी में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी इकाई है, इसलिए मुझे लगता है कि पहले इसकी बैठक होने देनी चाहिए।"कार्यसमिति की बैठक सोमवार को राजधानी में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया करेंगी और इसमें हार के कारणों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। तिवारी ने कहा कि चुनाव के परिणाम अत्यधिक निराशानजक हैं और कार्यसमिति को कुछ संभावित निष्कर्षो पर आने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "क्योंकि सबसे महत्वपूर्ण चीज यह नहीं है कि कांग्रेस के साथ क्या गलत हुआ, लेकिन विपक्ष के साथ क्या सही हुआ, यह महत्वपूर्ण है। इसलिए, विश्लेषण और आत्मविश्लेषण की व्यापक जरूरत है।"पार्टी नेता रेणुका चौधरी भी इस बात पर सहमत नजर आईं और कहा, "हम समीक्षा और आत्मविश्लेषण करेंगे।"उन्होंने सोनिया व राहुल के इस्तीफे की अटकलों को विचित्र करार देते हुए कहा, "वे क्यों इस्तीफा दें।"