Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बॉर्डर-2 से रिलीज हुआ 'घर कब आओगे' सॉन्ग

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Varun Dhawan, Diljit Dosanjh, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 13:37 IST

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' का बहुप्रतीक्षित गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज की जानकारी अहान शेट्टी और मनोज मुंतशिर ने दी। 

अभिनेता अहान ने गाने के रिलीज के साथ अपने पिता के फुटस्टेप्स को फॉलो करने की बात कही है। 'घर कब आओगे' गाने को अनु मलिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, लेकिन अभी तक सिर्फ गाने का ऑडियो सामने आया है, जिसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज का संगम देखने को मिल रहा है। 

गाने के लिरिक्स पूरी तरह से अलग हैं और म्यूजिक में भी बदलाव किया है। हालांकि, पुराने गीत की 'आत्मा' को बरकरार रखने के लिए कुछ धुनों को वैसा ही इस्तेमाल किया गया है। गाना 10 मिनट का है, जिसमें देश की मिट्टी से लेकर माथे की बिंदी तक की बात की गई है।

'घर कब आओगे' का नया वर्जन बेहतरीन है, हालांकि इसके सामने ऑरिजिनल 'संदेशे आते हैं' गाने के समकक्ष आने की चुनौती है। फिलहाल नए वर्जन को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है। ऑरिजिनल गाना सोनू निगम और रूप सिंह राठौर ने गाया था, और गाने में हाई पिच और इमोशन कूट-कूट कर भरे थे, लेकिन इस बार गाने का सॉफ्ट वर्जन पेश किया गया है, जो इमोशनल तो है लेकिन ऑरिजिनल सॉन्ग जैसा नहीं।

अहान शेट्टी ने गाने के रिलीज की जानकारी देते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा क्योंकि उनके पिता सुनील शेट्टी भी इस गाने और फिल्म का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपने पिता के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, "कहते हैं एक तस्वीर हज़ार शब्दों के बराबर होती है, लेकिन मेरे पास इसे व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। 

मैं बस अपने दिल की बात जानता हूं। मैं अपने पिता को 'संदेशे आते हैं' का हिस्सा बनते हुए देखकर बड़ा हुआ हूं। आज मैं खुद 'घर कब आओगे' का हिस्सा हूं।" उन्होंने आगे लिखा, यह किसी गीत या प्रोजेक्ट के बारे में नहीं है; यह समय, प्रेम और उस मौन कृतज्ञता के बारे में है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। 

एक ऐसा गीत जो हर सैनिक की अनकही भावनाओं और घर पर इंतज़ार कर रहे हर परिवार की मौन प्रार्थनाओं को समेटे हुए है।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Varun Dhawan , Diljit Dosanjh , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD