Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

पहले 'जस्टिस मिशन 2025', फिर नए साल पर जिनपिंग के तेवर पर ताइवान ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 12:47 IST

चीन ने हाल ही में ताइवान के इर्द-गिर्द 'जस्टिस मिशन 2025' अभियान चलाया। नए साल के मौके पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने भाषण में तल्ख तेवर दिखाते हुए हर हाल में चीन में विलय होने की बात कही है। इन सबके बीच ताइवान अलर्ट मोड पर है। ताइवान के कोस्ट गार्ड ने बताया कि उनका इमरजेंसी समुद्री रिस्पॉन्स सेंटर काम करता रहा और चीनी नेवी की हरकतों पर नजर बनाए हुए है। 

ताइवान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी सेना इमरजेंसी के उपाय जारी रखेगी, क्योंकि चीनी विमान और जहाज आसपास ही हैं। वहीं, शी जिनपिंग की ओर से किए गए बयानबाजी के बाद ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने गुरुवार को कहा कि द्वीप अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपनी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पक्का इरादा रखता है।

राष्ट्रपति लाई ने ताइपे में प्रेसिडेंट ऑफिस से नए साल के मौके पर लाइव ब्रॉडकास्ट किए गए भाषण में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय यह देख रहा है कि ताइवान के लोगों में अपनी रक्षा करने का पक्का इरादा है या नहीं। बता दें कि चीन ने ताइवान के चारों ओर मिलिट्री ड्रिल 'जस्टिस मिशन 2025' किया। इसके बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि ताइवान किसी भी कीमत पर चीन में विलय होकर रहेगा। 

हाल ही में ताइवान और अमेरिका के बीच रिकॉर्ड 11.1 बिलियन डॉलर का आर्म्स पैकेज डील हुआ है। इस डील के ऐलान के 11 दिन बाद से चीन की बौखलाहट नजर आ रही है। जस्टिस मिशन 2025 के दौरान चीन की सेना ने पहली बार कहा कि ड्रिल का मकसद बाहरी दखल को रोकना है। जिनपिंग ने कहा, “ताइवान स्ट्रेट के दोनों तरफ रहने वाले हम चीनी लोगों के बीच खून और रिश्तेदारी का रिश्ता है। 

हमारी मातृभूमि का फिर से एक होना, जो आजकल का ट्रेंड है, उसे रोका नहीं जा सकता।" हांगकांग और मकाऊ के बारे में शी ने कहा कि एक देश, दो सिस्टम की पॉलिसी को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए और दो स्पेशल एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन को देश के ओवरऑल डेवलपमेंट में बेहतर तरीके से इंटीग्रेट करने और लंबे समय तक खुशहाली और स्थिरता बनाए रखने के लिए समर्थन किया जाना चाहिए।

बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने 'जस्टिस मिशन 2025' अभ्यास शुरू किया था। इसके तहत ताइवान के आसपास के क्षेत्र में थल सेना, वायु सेना और तोपखाने की यूनिट को तैनात कर अभ्यास किया गया। इसके साथ ही लाइव फायर ड्रिल भी किया गया। चीन ने आइलैंड के चारों ओर संयुक्त सैन्य अभ्यास किया, जिसे जस्टिस मिशन 2025 नाम दिया गया। 

मिलिट्री ड्रिल करने के लिए चीन ने वायु, जल और तोपखाने सेना को तैनात किया। 2022 के बाद चीन का यह बड़ा सैन्य अभ्यास है। चीन इस अभ्यास के साथ ही अपनी बौखलाहट दुनिया को दिखा रहा है। चीन ने ताइवान के चारों ओर फोर्स को तैनात किया है, जिसमें लाइव फायर ड्रिल और ब्लॉकड शामिल हैं।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD