Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की, विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के किए दर्शन

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 30 Dec 2025

Last updated on: Jan 02, 2026, 10:58 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना हेतु एक प्रमुख केंद्र के रूप में बनाया गया है। मानव जाति के उत्थान के लिए गीता का उपदेश भी इसी धरा से भगवान श्री कृष्ण ने दिया था। अब इस धरा पर विष्णु भगवान के दर्शन भी संभव हुए हैं। यह अद्भुत संयोग उत्तर भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ा उपहार है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की और विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अर्चिका स्वामी जी हर्षा व शेषु स्वामी ने वैकुंठ एकादशी और गर्भ ग्रह के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैकुंठ एकादशी को हिंदू धर्म में खासकर भगवान विष्णु की पूजा के लिए, सबसे महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है, जिसे मोक्षदा एकादशी या पौष पुत्रदा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। बताया गया है कि वर्ष में इस दिन एक बार वैकुंठ (स्वर्ग) के द्वार खुलते हैं और जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति (मोक्ष) मिलती है, जिससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दक्षिण भारत में तिरुपति जैसे मंदिरों में विशेष उत्सव होता है। वैकुंठ द्वार पर पौराणिक काल की एक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु ने मधु और कैटभनामक राक्षसों को इसी दिन वैकुंठ (स्वर्ग) का उत्तरी द्वार (वैकुंठ द्वार) खोलकर प्रवेश कराया था, जिससे वे मुक्त हुए थे तभी से इस दिन को विशेष माना जाता है। 

अब उत्तर भारत में भी दक्षिण भारत (तिरुपति) के इस पर्व बड़े उत्साह से मनाया जाता है,  जहाँ "वैकुंठ द्वार दर्शन" का विशेष आयोजन होता है।इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD