Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंचकूला के लिए ‘नए साल का तोहफा’: पीएमडीए ने दो मेगा इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की घोषणा की

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली समिति ने घग्गर पुल और जलधारा सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को दी मंजूरी

KM Pandurang, Director General of Mining and Geology Department Haryana, Haryana, Haryana Admin, Panchkula Metropolitan Development Authority, PMDA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2025

Last updated on: Jan 02, 2026, 10:57 IST

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) ने पंचकूला शहर के निवासियों को ‘नए साल का तोहफा’ देते हुए दो बड़ी परियोजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन परियोजनाओं में सेक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ क्लब के पास घग्गर नदी पर पुल का निर्माण (अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपये) तथा पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जल धाराओं का सौंदर्यीकरण (अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपये) शामिल है। 

इनमें माता मनसा देवी मंदिर से राजीव-इंदिरा कॉलोनी होते हुए पंजाब सीमा तक (लंबाई 5.60 किमी) और सेक्टर-1 से इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए पंजाब सीमा तक सिंह नाला चौ (लंबाई 5.30 किमी) की जलधाराएं शामिल हैं।पीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों कार्यों के टेंडरों को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित ‘हाई-पावर्ड परचेज कमेटी’ की बैठक में स्वीकृति दी गई। 

ये परियोजनाएं पंचकूला के निवासियों और विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंजूर की गई हैं। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएमडीए के सीईओ श्री के.एम. पांडुरंग के व्यक्तिगत हस्तक्षेप से इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।पहली परियोजना के तहत सेक्टर-3/21 रोड पर गोल्फ क्लब के पास घग्गर नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। 

इस पुल की अनुमानित लागत 32.50 करोड़ रुपये है। पुल की कुल लंबाई 333.90 मीटर और चौड़ाई 14.0 मीटर होगी, जिसमें तीन लेन का प्रावधान रहेगा। वर्तमान में घग्गर पर बना दो लेन का पुल आवागमन के बढ़ते दबाव को संभालने में सक्षम नहीं है। अपर्याप्त चौड़ाई के कारण सेक्टर-23 से 28 (पंचकूला एक्सटेंशन) के निवासियों को बार-बार और लंबे समय तक लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

नए पुल के निर्माण के बाद दोनों पुलों पर एक-तरफा यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। पुल का निर्माण 24 महीनों में पूरा किया जाएगा।दूसरी परियोजना पंचकूला शहर से गुजरने वाली दो जलधाराओं के सौंदर्यीकरण से संबंधित है, जिसकी अनुमानित लागत 95.42 करोड़ रुपये है। ये दोनों प्राकृतिक वर्षा-नाले घनी आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरते हैं और वर्तमान में जर्जर अवस्था में हैं। 

सतह के असमान स्तर के कारण आसपास के क्षेत्रों से आने वाला अतिरिक्त व अनुपचारित पानी कई स्थानों पर जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और मच्छरों के पनपने की आशंका रहती है, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकती है। नालों के किनारे उगी अवांछित झाड़ियां बदसूरत दृश्य प्रस्तुत करती हैं और जहरीले कीड़ों व असामाजिक तत्वों को आश्रय देती हैं। इसके अलावा, आसपास के निवासी इन नालों को कचरा फेंकने के स्थान के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में कई प्रावधान किए गए हैं। 1.5 मीटर चौड़ा प्रीकास्ट केंद्रीय चैनल तथा जमीन के ऊपर 0.45 मीटर ऊंची आरसीसी रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। पानी के नियमित प्रवाह को बनाए रखने और कचरा फेंकने से रोकने के लिए दोनों ओर 2.00 मीटर ऊंची जीआई फेंसिंग की जाएगी। 

साथ ही साइकिल ट्रैक और वॉकिंग ट्रैक, पार करने के लिए नए स्टील ब्रिज, स्ट्रीट लाइटिंग और ट्रैकों व रिटेनिंग वॉल के बीच पौधारोपण का भी प्रावधान किया गया है। नालों के किनारे की भूमि को विकसित करते हुए एक कैफेटेरिया, दस बैडमिंटन कोर्ट, छह योग कोर्ट, दो वॉलीबॉल कोर्ट, दो हाफ बास्केटबॉल कोर्ट, एक स्केटिंग रिंक और दो बच्चों के खेल क्षेत्र बनाए जाएंगे।

नालों के सौंदर्यीकरण का कार्य कार्यादेश जारी होने की तिथि से 18 महीनों में पूरा किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद, निवासी नालों के दोनों किनारों का उपयोग सुबह-शाम की सैर के साथ-साथ मनोरंजन गतिविधियों के लिए कर सकेंगे। समग्र उपयोगिता और आसपास के क्षेत्रों की रहने योग्य गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फूड कोर्ट और बच्चों के खेल क्षेत्रों का भी प्रावधान किया गया है।

 

 

Tags: KM Pandurang , Director General of Mining and Geology Department Haryana , Haryana , Haryana Admin , Panchkula Metropolitan Development Authority , PMDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD