Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए वचनबद्ध: मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने गहनों की दुकान पर हुई लूट में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:38 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज दोहराया कि पंजाब सरकार द्वारा अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और अमन-कानून, शांति तथा जनता की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कैबिनेट मंत्री द्वारा शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में बब्बर ज्वैलर्स की दुकान का दौरा किया गया, जहां कुछ दिन पहले नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। 

दुकान मालिक और परिवार के सदस्यों से बातचीत करते हुए एकजुटता व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। श्री भगत ने कहा कि पंजाब पुलिस की विशेष टीमों को लगाया गया है और वह आरोपियों को काबू करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अपराध में शामिल कोई भी व्यक्ति बच नहीं सकेगा और उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दोषियों की गिरफ्तारी के बाद लूटे गए गहने बरामद करके असली मालिकों को वापिस किए जाएंगे।

पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए श्री भगत ने कहा कि पुलिस द्वारा प्रदेश में अमन-कानून बनाए रखने और सुरक्षित माहौल के लिए अपराधियों तथा गैंगस्टरों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों द्वारा पिछले कुछ महीनों में भारगो कैंप में हुई इसी तरह की वारदात में 48 घंटों के अंदर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

उन्होंने कहा कि अब फिर वरिष्ठ अधिकारियों को इस केस को हल करने के लिए उसी तरह की रणनीति अपनाने के लिए कहा गया है। प्रदेश सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जान-माल की रक्षा करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता रहेगी और जो भी अमन-कानून को भंग करने की कोशिश करेगा, उसे सख्त और तुरंत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD