Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सीरीज 'भय' में क्या लगा कल्कि कोचलिन को खास, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Kalki Koechlin, Bhay
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 11:53 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। इस कड़ी में करण टैकर और कल्कि कोचलिन की सीरीज 'भय' की जमकर चर्चा हो रही है। यह एक रहस्यमयी कहानी है, जो अतीत और वर्तमान के बीच चलती है। सीरीज को लेकर कल्कि ने अपने किरदार और शो से जुड़े अनुभवों को साझा किया और बताया कि इस कहानी ने उन्हें भावनात्मक रूप से कैसे जोड़ा। 

कल्कि ने कहा, ''सीरीज में मेरा किरदार आइरीन पूरी तरह काल्पनिक है। किसी काल्पनिक किरदार को निभाने में एक आजादी मिलती है। इससे अभिनेता बिना डर भावनाओं को खुलकर दिखा पाता है। यही वजह है कि मैं अपने किरदार की भावनात्मक परतों को गहराई से समझ सकीं और ईमानदारी के साथ पर्दे पर ला सकीं।'' उन्होंने कहा, ''भले ही आइरीन एक काल्पनिक किरदार है, लेकिन शो के दूसरे मुख्य किरदार गौरव और उससे जुड़ी इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी वास्तविकता से प्रेरित हैं। 

यह संस्था आज भी मौजूद है। इस सच्चाई ने कहानी को जमीन से जोड़े रखा। कल्पना और सच्चाई के इस संतुलन ने शो को ज्यादा प्रभावशाली बनाया है। दर्शक रहस्यमयी घटनाओं को देखते हुए भी कहानी से जुड़ाव महसूस करते हैं।''कल्कि ने कहा, ''मुझे 'भय' की सबसे खास बात यह लगी कि यह सीरीज एक ही समय में अतीत और वर्तमान में चलती है। 

दर्शक सिर्फ एक जांच को आगे बढ़ते हुए नहीं देखते, बल्कि यह भी महसूस करते हैं कि पुराने अनुभव, यादें और अधूरे सवाल आज के समय को कैसे प्रभावित करते रहते हैं। यही बात शो को आम थ्रिलर से अलग बनाती है और भावनात्मक गहराई देती है।'' कल्कि ने कहा, "मेरा किरदार आइरीन एक ऐसी महिला है, जो अपने भीतर एक गहरा दर्द लेकर चल रही है, जिसने उसकी सोच और संवेदनशीलता को बदल दिया है। 

जब वह गौरव की कहानी से जुड़ती है, तो यह मामला उसके लिए सिर्फ एक पेशेवर जांच नहीं रहता, बल्कि निजी स्तर पर उसे छूने लगता है। आइरीन अपने दर्द को खुलकर नहीं कहती, लेकिन वह हमेशा उसके भीतर मौजूद रहता है और उसके फैसलों को प्रभावित करता है।" कल्कि ने कहा, ''शो में दिखाया गया गौरव से जुड़ा रहस्य मुझे सबसे ज्यादा परेशान करने वाला लगा। 

उसकी मौत से जुड़े कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं। यही अनिश्चितता कहानी को ज्यादा डरावना और सोचने पर मजबूर करने वाला बनाती है। यह पहलू दर्शकों के मन में लंबे समय तक बना रहता है।'''भय' में कल्कि कोचलिन के साथ अभिनेता करण टैकर मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Kalki Koechlin , Bhay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD