Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन

 

विजय हजारे ट्रॉफी : सरफराज खान ने चौंकाया, 75 गेंद पर खेली 157 रन की पारी, लगाए 14 छक्के

Sports News, Cricket, Vijay Hazare Trophy, Sarfaraz Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 11:47 IST

जयपुर में गोवा और मुंबई के बीच खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए सरफराज खान ने विस्फोटक शतकीय पारी खेलते हुए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले चयनकर्ताओं पर दबाव बढ़ा दिया है। गोवा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल और अंगकृष रघुवंशी पारी की शुरुआत करने आए थे। 

अंगकृष 18 गेंद पर 11 और यशस्वी 64 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे नंबर पर मुशीर खान और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए सरफराज खान ने मोर्चा संभाला। दोनों भाइयों ने गोवा के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की। मुशीर 66 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन सरफराज खान कुछ अलग करने के इरादे से बल्लेबाजी करने उतरे थे।

56 गेंदों पर शतक पूरा करने वाले सरफराज खान ने 75 गेंदों पर 14 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 157 रन की विस्फोटक और आकर्षक पारी खेली। इस पारी के दम पर मुंबई ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 444 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तामोरे ने 28 गेंद पर 53 और कप्तान शार्दुल ठाकुर ने 8 गेंद पर 27 रन की पारी खेली।मुंबई का लिस्ट ए क्रिकेट में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। 

मुंबई का सर्वाधिक स्कोर 457 है, जो उसने 2021 में पुडुचेरी के खिलाफ बनाया था।न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होनी है। टीम के ऐलान से पहले सरफराज खान ने कहीं न कहीं चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ जरूर खींचा है और उन पर दबाव बढ़ाया है। सरफराज निश्चित रूप से चयन के लिए फिलहाल संभावितों में नहीं हैं, लेकिन जिस तरह टी20 विश्व कप में ईशान किशन का चयन हुआ है, उसे देखते हुए उन्होंने अपने पक्ष में सकारात्मक माहौल जरूर बनाया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Vijay Hazare Trophy , Sarfaraz Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD