Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

पुष्कर सिंह धामी ने चमोली टनल हादसे में घायलों के लिए बेहतर मेडिकल सुविधाओं के निर्देश दिए

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 18:26 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चमोली में हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्होंने घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी चमोली से निरंतर संपर्क में हूं। 

सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से सभी घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।" बता दें कि मंगलवार देर रात पिपलकोटी में टीएचडीसी हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन साइट पर शिफ्ट बदलने के दौरान हादसा हुआ। 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरंग के अंदर मजदूरों और सामान को ले जाने वाली दो लोकोमोटिव ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि देर शाम हुए इस हादसे के समय मजदूरों को ले जा रही ट्रेन में कुल 109 लोग सवार थे और उनमें से करीब 60 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल सभी लोगों को बचा लिया गया है और सभी घायल लोगों की हालत स्थिर है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि टीएचडीसी (इंडिया) द्वारा बनाए जा रहे विष्णुगाड-पीपलकोटी प्रोजेक्ट की पीपलकोटी सुरंग के अंदर सिंगल-ट्रैक पर एक लोकोमोटिव ट्रेन जिसमें मजदूर और अधिकारी थे और दूसरी जिसमें निर्माण का सामान था, तभी टक्कर हो गई।

उन्होंने आगे बताया कि ऐसी लोकोमोटिव ट्रेनों का इस्तेमाल लंबी सुरंगों के अंदर मजदूरों, इंजीनियरों, अधिकारियों और कंस्ट्रक्शन के सामान को लाने-ले जाने के लिए रोजाना किया जाता है। 10 घायल लोगों को इलाज के लिए गोपेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 17 अन्य का इलाज पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी घायल लोगों की हालत स्थिर है। घायलों के परिजनों से बात की जा रही है।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD