Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

चार पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार मनप्रीत को हराकर मुझे ऐतिहासिक विजय मिली-हरसिमरत कौर बादल

राज्य भर में वोट हिस्सा दूसरे स्थान पर प्राप्त किया,विधानसभा के मुकाबले मनप्रीत ने 1.5 लाख वोट कम प्राप्त किये

हरसिमरत कौर बादल
हरसिमरत कौर बादल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 18 May 2014

Last updated on: May 18, 2014, 00:00 IST

बठिंडा से संसद सदस्य हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि चार पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार मनप्रीत सिंह बादल को हराकर उनको ऐतिहासिक जीत मिली है। आज यहां ज़ारी एक बयान में उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान बठिंडा क्षेत्र अपनी इस विलक्षणता के लिए याद रखा जायेगा कि मनप्रीत सिंह बादल जोकि पी पी पी, कांग्रेस, सी पी आई एवं शिरोमणि अकाली दल लोंगोवाल का संयुक्त उम्मीदवार था, को हार का मुंह देखना पड़ा है। श्रीमति बादल ने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संगरूर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के बाद उनको सबसे अधिक 43.7 प्रतिशत मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2012 के दौरान पार्टी को सभी क्षेत्रों से मिली वोटों से उनको लोकसभा दौरान अधिक मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि चार पार्टियों के गठजोड़ के बावजूद मनप्रीत सिंह बादल 1.5 लाख मत कम प्राप्त कर सका जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा भी उनकी मदद के लिए कमज़ोर उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस, सी पी आई, अकाली दल लोंगोवाल एवं पी पी पी द्वारा 2012 विधानसभा चुनावों के दौरान कुल बठिंडा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों से कुल 6.10 लाख मत मिले थे जबकि इस बार मनप्रीत को केवल 4.94 लाख मत मिले हैं। 

उन्होंने कहा कि बठिंडा के अतिरिक्त देश भर में कहीं भी कांग्रेस एवं सी पी आई का गठजोड़ नही था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा भी मनप्रीत की सहायता के  लिए पहले ही अंतिम समय तक उसने उम्मीदवार के कागज़ ही नही भरे और फिर उसके द्वारा मनप्रीत की मदद के लिए कोई कैंपेन ही नही की गई। उन्होंने कहा कि इस बात का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि आप के उम्मीदवार को केवल 7 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि राज्य में 24 एवं पड़ौसी क्षेत्र संगरूर में 48 प्रतिशत मत मिले हैं। उन्होंने कहा कि मनप्रीत को जब अहसास हो गया कि उनकी जमानत जब्त हो जायेगी तो पहले उन्होंने अपनी पार्टी पी पी पी को खत्म किया एवं फिर कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि वह 2019 लोकसभा चुनावों के समय भी मनप्रीत विरूद्ध चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं चाहे उनको कितनी भी पार्टियों का समर्थन प्राप्त हो। 

 

Tags: harsimrat kaur badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD