Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती पर चूहड़ माजरा के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा : कृष्ण लाल पंवार

Krishan Lal Panwar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kaithal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:41 IST

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु ब्रह्मानंद महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में उनके पैतृक गांव चूहड़ माजरा (जिला कैथल) के सर्वांगीण विकास के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की है। स्वास्थ्य कारणों वश राज्य स्तरीय समारोह में शामिल न हो पाने के बावजूद उन्होंने गुरुजी की जन्मस्थली के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए यह घोषणा की। 

यह राशि गाँव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय की जाएगी।श्री पंवार ने बताया कि चूहड़ माजरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण सहित अनेक जनप्रतिनिधि और संत-महात्मा उपस्थित रहे और उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी की वाणी और शिक्षाएँ समाज को प्रेम, सामाजिक समरसता, सेवा, करुणा और त्याग का संदेश देती हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसी भाव के साथ हरियाणा सरकार भी संत-महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर श्रद्धा पूर्वक मना रही है। संत रविदास जी, संत कबीरदास जी, भगवान वाल्मीकि जी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा अन्य महापुरुषों की जयंती का आयोजन समाज में जागरूकता और प्रेरणा का मजबूत माध्यम बन रहा है।

श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे, सड़कों, पेयजल, रोजगार सृजन और पंचायत सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में तेज, पारदर्शी और परिणाम-उन्मुख कार्य हो रहे हैं। मजबूत पंचायतें ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं और यही प्रेरणा हमें गुरु ब्रह्मानंद जी जैसे महान संतों के जीवन से प्राप्त होती है।

 

Tags: Krishan Lal Panwar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kaithal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD