Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

साहिबज़ादों का बलिदान मानवता के लिए साहस और आत्मसम्मान की अमर मिसाल – मुख्यमंत्री

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Amit Shah, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:34 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता के लिए साहस, आस्था और आत्मसम्मान की अमर मिसाल है। बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी ने अत्याचार और प्रलोभन के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के मार्ग को चुना, जिससे उन्होंने यह सिद्ध किया कि भारत की आत्मा कभी भय से पराजित नहीं होती।

मुख्यमंत्री वीर बाल दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पहले, श्री अमित शाह और श्री नायब सिंह सैनी ने छोटे साहिबजादों के बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंचकूला की यह पावन धरा इतिहास, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत गूंज से गूंज रही है। आज का यह दिन भारत की आत्मा को नमन करने का अवसर है। हम वीर बाल दिवस के उपलक्ष में उन अमर आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जिन्होंने बाल्यावस्था में ही धर्म, संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

*यह सप्ताह भारतीय इतिहास का सबसे शोकपूर्ण, लेकिन गौरवपूर्ण सप्ताह*

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 से 27 दिसंबर का यह सप्ताह भारतीय इतिहास का सबसे शोकपूर्ण, लेकिन सबसे गौरवपूर्ण सप्ताह है। इसी कालखंड में गुरु गोबिंद सिंह जी का संपूर्ण परिवार धर्म और न्याय की रक्षा के लिए बलिदान हो गया। चमकौर के युद्ध में बड़े साहिबजादों का शौर्य, छोटे साहिबजादों की अदम्य आस्था और माता गुजरी जी का त्याग, भारत की आत्मिक शक्ति के प्रतीक हैं। यह परंपरा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के बलिदान से जुड़ी हुई है, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राण अर्पित किए।

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया वीर बाल दिवस, युवाओं को साहिबजादों के साहस व त्याग से प्रेरणा लेने का अवसर*

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसलिए की गई, ताकि देश की नई पीढ़ी साहिबजादों के साहस, त्याग और नैतिक दृढ़ता से प्रेरणा ले सके। यह दिवस हमें सिखाता है कि राष्ट्र की नींव संस्कारों, मूल्यों और चरित्र से मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं है, बल्कि यह युवाओं को सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

*राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के सशक्त प्रहरी के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री ने देश को दी नई दृढ़ता*

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा, एकता और अखंडता के सशक्त प्रहरी के रूप में आपने देश को एक नई दृढ़ता दी है। चाहे आतंकवाद के विरुद्ध कठोर निर्णय हों, सीमाओं की सुरक्षा हो, या फिर राष्ट्रीय एकता को चुनौती देने वाली शक्तियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, आपने हर मोर्चे पर भारत को सुरक्षित और सशक्त बनाया है। 

आपका स्पष्ट दृष्टिकोण, अडिग संकल्प और निडर निर्णय क्षमता आज के भारत की पहचान बन चुकी है। आपने यह सिद्ध किया है कि जब नेतृत्व में दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश को और नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस जैसे पावन अवसर पर आपका मार्गदर्शन यह दर्शाता है कि भारत अपने बलिदानी इतिहास को केवल स्मृति तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उसे भविष्य निर्माण की प्रेरणा बनाता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर श्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण, उनके जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन, रक्तदान शिविर का शुभारंभ, हरियाणा विज़न डॉक्यूमेंट–2047 का लोकार्पण, 1984 के दंगा पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्रों का वितरण तथा वीर साहिबजादों के जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन कर उनके विचारों और मूल्यों को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।

उन्होंने कहा कि आज पंचकूला की इस धरती से यह संदेश पूरे देश में जाएगा कि भारत अपने शहीदों को कभी नहीं भूलता। शहीद साहिबजादों का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने झुकना विकल्प नहीं है। उनका जीवन और उनका बलिदान आज के युवाओं के लिए चरित्र, साहस और आत्मबल का पाठ है।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, राव नरबीर सिंह, श्री महीपाल ढांडा, श्री श्याम सिंह राणा, डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Amit Shah , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD