Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दशम पिता व वीर साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन

वीर बाल दिवस भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, धर्म और मानव मूल्यों के प्रति अडिग समर्पण की चेतना जगाने का दिवस - अमित शाह

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Amit Shah, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:32 IST

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दशम पिता व वीर साहिबज़ादों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि यह दिन केवल चार साहिबजादों की शहादत को स्मरण करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति, धर्म और मानव मूल्यों के प्रति अडिग समर्पण की चेतना जगाने का दिवस है। उन्होंने कहा कि जिस देश में पिता अपने चार पुत्रों को देश और धर्म की रक्षा के लिए बलिदान करने से पीछे न हटे, वह राष्ट्र कभी पराजित नहीं हो सकता।

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह बुधवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में श्री अमित शाह ने साहिबज़ादों के बलिदान की गाथा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और हरियाणा सरकार द्वारा तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विमोचन किया। 

इसके अलावा, केंद्रीय गृहमंत्री ने 1984 के सिख दंगा में मृतकों के परिवारों के सदस्यों को नौकरी के नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।श्री अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 1984 के दंगों के पीड़ित सिख परिवारों को न्याय, मुआवजा और रोजगार उपलब्ध कराना और दशकों बाद उन्हें सम्मानपूर्वक रोजगार देना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

गृह मंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी से लेकर दशम पातशाही गुरु गोबिंद सिंह जी तक सिख गुरु परंपरा त्याग, साहस, करुणा और सर्वधर्म समभाव की मिसाल है। उन्होंने हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान न दिया होता तो आज हिंदू या सिख, कोई भी धर्म नहीं होता। उनके बलिदान के लिए हम सदैव उनका शुकराना करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि  उनका बलिदान विश्व इतिहास में अद्वितीय है।

श्री अमित शाह ने माता गुजरी जी के त्याग और धैर्य को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने साहिबजादों में अनुशासन, साहस और संस्कारों का संचार किया। नौ वर्ष के बाबा जोरावर सिंह और सात वर्ष के बाबा फतेह सिंह ने अत्याचारों के सामने झुकने के बजाय धर्म और सत्य के लिए मृत्यु को स्वीकार किया, यह केवल इतिहास नहीं, बल्कि भारत की नैतिक शक्ति का प्रतीक है।

गृह मंत्री ने कहा कि सिख समुदाय ने सदैव राष्ट्र की रक्षा, मानवता की सेवा और संकट के समय सबसे आगे रहकर बलिदान दिया है। सिख पंथ ने सर्वधर्म समभाव की मिसाल पेश की और गुरु ग्रंथ साहिब में विभिन्न संतों और परंपराओं की वाणी को समाहित कर पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनके कार्यकाल में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां शहीदी वर्ष और वीर बाल दिवस जैसे ऐतिहासिक कार्यक्रम संभव हुए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों बच्चों को साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर दिया।गृह मंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवारों विशेषकर बच्चों को साहिबजादों के बलिदान की गाथा बच्चों को सुनाएं। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत पर संकट आएगा, तो भावी पीढ़ी मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी

उन्होंने याद दिलाया कि वीर बाल दिवस केवल स्मरण का पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चरित्र निर्माण और आने वाली पीढ़ियों को साहस, बलिदान और धर्म के प्रति निष्ठा का संदेश देने का अवसर है।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, राव नरबीर सिंह, श्री महीपाल ढांडा, श्री श्याम सिंह राणा, डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा, कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Amit Shah , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD