Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ओलम्पिक 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे मैदान में : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन समारोह में विजेता खिलाडिय़ों को नकद राशि व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Subhash Sudh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:24 IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलम्पिक 2036 में भारत को खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इस आगामी ओलम्पिक 2036 में हरियाणा के खिलाड़ी सबसे अधिक पदक जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेंगे और इस प्रदेश के खिलाड़ी धाकड़ किसान, धाकड़ पहलवान की धरा के रूप में विश्व में बनी पहचान को ओर आगे लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल व पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के विजेताओं को नकद राशि व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शूटर गुरजोत सिंह और पैरा एथलैटिक के खिलाड़ी दिलबाग सिंह हिसार को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस सफल आयोजन पर सांसद नवीन जिंदल और इनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस सांसद खेल महोत्सव 2025 में सबसे ज्यादा एक लाख 10 हजार खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में साल भर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए खेल कैलेण्डर भी तैयार किया जाता है। इसके अनुसार खेल महाकुम्भ, राज्यस्तरीय अखाड़ा दंगल, मुक्केबाजी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, बास्केटबॉल, हैंड बाल इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। हरियाणा में 11 साल पहले खेलों के लिए एक विजन विकसित किया था। वह विजन था हर बच्चे को खेल से जोड़ने का, हर गांव में खेल का मैदान बनाने का और हर उस युवा को अवसर देने का, जिसमें खेल के प्रति ललक है। 

इस विजन का लक्ष्य है कि हरियाणा को न केवल भारत की, बल्कि विश्व की खेल राजधानी बनाया जाए।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज हरियाणा को खेलों की नर्सरी कहा जाता है। हमारे खिलाडिय़ों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। चाहे वे ओलंपिक खेल हों, एशियाई खेल हों या राष्ट्रमंडल खेल हों, हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हर मोर्चे पर तिरंगे को ऊंचा फहराया है। यह सांसद खेल महोत्सव आपकी प्रतिभा को आगे बढाने का माध्यम है। 

ऐसी ही प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हमने अनेक कदम उठाए हैं। बचपन से ही खिलाडिय़ों को तराशने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली हुई हैं। इनमें उन्हें वित्तीय सहायता व प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस समय प्रदेश में 1 हजार 472 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाडिय़ों को दो हजार रुपये प्रति माह दिये जाते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाये हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए। हमने 231 खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी दी है। खिलाडिय़ों के लिए क्लास-वन से क्लास-फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हम पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को 6 करोड़ रुपये तक के नकद पुरस्कार देते हैं। हमने अब तक 16 हजार 418 खिलाडिय़ों को 683 करोड़ 15 लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए हैं। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 298 खिलाडिय़ों को मानदेय भी दिया जा रहा है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। वर्ष 2014 से अब तक 24 हजार से अधिक छात्रों को 70 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि हम खिलाडिय़ों को खेल उपकरण भी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके लिए हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना बनाई है। इसके तहत 15 हजार 634 खिलाडिय़ों को उपकरण प्रदान किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 78वीं इंटर स्टेट इंटर जोनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर हमारी बेटियों उन्नित हुड्डा, अनमोल खरब, देविका सिहाग, रिद्घीकौर थूर ने विजयवाड़ा में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। 

मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई व शुभकामनाएं दी। बैडमिंटन की महिला और पुरुष दोनों टीमें 78वीं इंटर स्टेट इंटर जोनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंची। इस फाइनल मुकाबले में बैडमिंटन महिला टीम ने आंध्र प्रदेश की टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में हरियाणा की पुरुष बैडमिंटन टीम का फाइनल आंध्र प्रदेश के साथ होगा।

सांसद खेल महोत्सव कुरुक्षेत्र में खेल के नए युग की शुरुआत : नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव 2025 केवल एक समापन समारोह नहीं है, अपितु कुरुक्षेत्र में खेल युग की एक नई शुरुआत है। उनका सपना है कि कुरुक्षेत्र के हर गांव के अंदर खेलों का सामान और प्रशिक्षक उपलब्ध करवाए जाएं। इस लक्ष्य को लेकर आगामी एक साल में खेल स्टेडियम और आगामी दो सालों में हर गांव में जिम का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। 

उन्होंने खिलाडिय़ों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेल मैदान तक पहुंचेंगे और नशे जैसी बुराइयों को छोडऩे का संकल्प लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा शक्ति को खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के उद्देश्य से ही सांसद खेल महोत्सव का आयोजन शुरू किया, ताकि गांव-गांव में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा सके। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं से सबसे ज्यादा 1 लाख 10 हजार खिलाडिय़ों ने सांसद खेल महोत्सव 2025 को एतिहासिक रूप से सफल बनाने का काम किया।

रस्साकस्सी पुरुष वर्ग में रादौर से सढ़ौरा की टीम रही प्रथम

सांसद खेल महोत्सव 2025 में पुरुषों वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूंडरी प्रथम, महिला वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूंडरी की टीम प्रथम, पुरुष वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में पूंडरी प्रथम, महिला वर्ग हॉकी प्रतियोगिता में मद्दिपुर की टीम प्रथम, पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पूंडरी प्रथम, महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पूंडरी प्रथम, खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में ग्राम पंचायत हरसोला प्रथम, खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में डुलियानी पूंडरी प्रथम, रस्साकस्सी महिला वर्ग में गुहला की टीम प्रथम, रस्साकस्सी पुरुष वर्ग में रादौर से सढ़ौरा की टीम प्रथम रही, पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूंडरी की टीम प्रथम, वॉलीबॉल महिला वर्ग में अमीन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Subhash Sudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD