Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

समाज व राष्ट्र की प्रगति के लिए हर नागरिक को सेवा कार्यों से जुड़ा रहना चाहिए - उपाध्यक्ष सुमन सैनी

हम सभी का जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के हित में समर्पित होना चाहिए

Suman Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि समाज और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रत्येक नागरिक को किसी न किसी रूप में सेवा कार्यों से जुड़ा रहना चाहिए। हम सभी का जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और देश के हित में समर्पित होना चाहिए। 

जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को समझते हुए समाज कल्याण के लिए योगदान देगा, तभी राष्ट्र सशक्त, समृद्ध और विकसित बन सकेगा।उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने यह बात आज सैनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा सिविल सचिवालय द्वारा चण्डीगढ़ में आयोजित महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए कही।

*महापुरूषों ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए किया कार्य*

उन्होंने कहा कि हमारे लिए महाराजा शूरसैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले सच्चे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपने जीवन से समाज को समानता, शिक्षा और न्याय का मार्ग दिखाया। इन महापुरुषों ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया। हमें उनके विचारों, मूल्यों और दिखाए हुए रास्ते पर चलना चाहिए। जब हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएंगे, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी सही दिशा मिलेगी और वे भी उन्हीं आदर्शों पर चलकर एक बेहतर, शिक्षित और समान समाज का निर्माण कर सकेंगी।

*मेहनत और ईमानदारी से कोई भी ऊँचे पद तक पहुँच सकता है*

श्रीमती सुमन सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने एक किसान और गरीब परिवार के बेटे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया। यह फैसला आम लोगों के लिए प्रेरणादायक है, क्योंकि मेहनत और ईमानदारी से कोई भी ऊँचे पद तक पहुँच सकता है। मुख्यमंत्री दिन-रात प्रदेश की जनता की सेवा में लगे हुए हैं और राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। 

सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अन्य क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक नेता किसी एक समाज या वर्ग का नहीं होता, बल्कि वह पूरे प्रदेश और 36 बिरादरी का होता है। मुख्यमंत्री सभी वर्गों को साथ लेकर चल रहे हैं और सबके हित में निर्णय ले रहे हैं, जिससे समाज में समानता और भाईचारे की भावना मजबूत हो रही है।

*समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे*

उपाध्यक्ष ने कहा कि समाज में फैली हुई कुरीतियों को खत्म करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति के प्रयास से यह संभव नहीं है, बल्कि पूरे समाज को जागरूक होकर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जब समाज में शिक्षित लोग आगे बढ़ते हैं, तब वे सही और गलत का अंतर समझते हैं और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।

*हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को देनी होगी अच्छी शिक्षा*

उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छी शिक्षा देनी होगी, ताकि वे संस्कारवान, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें। साथ ही, हमें अपने महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए, क्योंकि उनके विचार और संघर्ष आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। जब हम शिक्षा और संस्कार को साथ लेकर चलेंगे, तभी समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और एक बेहतर, सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के एडीसी महिंद्र सिंह, एचपीएससी के उप सचिव श्री सतीश कुमार, बागवानी विभाग के निदेशक श्री अर्जुन सैनी, सीनियर एडवोकेट जनरल श्री प्रीतम सिंह, सैनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा सिविल सचिवालय के पदाधिकारी व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Tags: Suman Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD