Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

लाडवा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम में की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ladwa, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के भूमिहीन जरूतमंद परिवारों को सरकार द्वारा जल्द ही 100-100 गज के प्लाट आबंटित किए जाएंगे। प्रदेश के इन 7 हजार प्लाटधारकों को पीएम आवास योजना के साथ जोड़कर मकान निर्माण के लिए तय राशि दी जाएगी।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र जिला के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव प्रलाहदपुर, बदरपुर व गांव बणी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने गांव प्रलादपुर, बदरपुर और गांव बणी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।  मुख्यमंत्री ने गांव प्रलाहदपुर में सरपंच सुमन सैनी द्वारा रखी गई सभी मांगों को विभागों से भेजकर पूरा करवाने का आश्वासन दिया और पीने के पानी की पाइप लाईन के लिए 47.46 लाख रुपए, हॉल निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

उन्होंने बदरपुर गांव के सरपंच कर्मवीर द्वारा रखी गई सभी 16 मांगों को विभागों को भेजकर पूरा करवाने, पीने के पानी की पाइप लाइन के लिए 43.31 लाख रुपए देने की घोषणा की है। गांव बणी के सरपंच द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब 15 हजार 500 परिवारों को 30 गज का प्लाट देने का काम किया है। 

शीघ्र ही शहरी आवास योजना के तहत योग्य प्रार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में 30-30 गज के प्लाट आबंटित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही युवाओं के लिए विभिन्न पदों के लिए सरकारी भर्तियां निकाल कर नौकरियां देंगी।उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में वायदा किया था कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 

तीसरी बार सरकार बनने के बाद सबसे पहले युवाओं को किए हुए वायदे को पूरा किया है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब 25 हजार युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के एक साथ योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली हो।उन्होंने कहा कि किडनी के मरीजों का डायलिसिस प्रदेश के सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और हेल्थ यूनिवर्सिटी में फ्री में किया जा रहा है। 

इसके साथ ही जिन परिवारों की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, ऐसे परिवार की महिलाओं को 500 रुपए में गैस का सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।प्रदेश में 15 लाख महिलाएं इस योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलेंडर प्राप्त कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि जिन योग्य परिवारों की महिलाएं इस योजना से वंचित हैं, वो आवेदन करें और योजना का लाभ प्राप्त करें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से किए हुए अपने वायदे को पूरा करते हुए सभी 24 फसलों पर एमएसपी लागू किया है, ऐसा करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। कुछ समय पहले हुए जलभराव के कारण फसलों के खराबे का किसानों के खाते में 116 करोड रुपए भेजा गया है। इसी दौरान कुछ किसानों की बाजरा की फसल प्रभावित हुई थी, जिस पर भावांतर भरपाई योजना के तहत 430 करोड़ रुपए प्रदेश के किसानों के खाते में भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों ने पंचायती भूमि पर मकान बने हुए हैं। ऐसे परिवारों के लिए सरकार ने योजना बनाकर 2004 के कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक देने का काम किया है। इसके साथ ही प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देने के लिए लाडो लक्ष्मी योजना आरंभ की गई है, जिसके तहत प्रदेश की 10 लाख महिलाओं को दो किस्तें दी जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पात्र महिलाएं अब भी लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन नहीं कर पाई, वो अब भी आवदेन कर सकती हैं। आवेदन के लिए अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर सारी जानकारी भरते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार के पास रोजाना इस योजना में 3 से 4 हजार के बीच नए आवेदन प्राप्त हो रहे हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव बाबैन भी क़ाफ़िला रोककर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD