Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लाडवा विधानसभा के गांवों में मुख्यमंत्री ने किया जनसंवाद, ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना

हरियाणा में रजिस्ट्री प्रणाली पूरी तरह ऑनलाइन, तय समय में नहीं हुई रजिस्ट्री तो होगी कार्रवाई : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ladwa, Kurukshetra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:08 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की तहसीलों में रजिस्ट्री प्रणाली को पूरी तरह से ऑनलाइन किया है, इससे भ्रष्टाचार की संभावना पर भी अंकुश लगा है।इतना ही नहीं, अब जमीन खरीदने वाला अपने घर पर बैठकर ही रजिस्ट्री का ऑनलाइन आवेदन कर सकता हैं। तहसीलदार तय समय सीमा में रजिस्ट्री करेंगे, यदि किसी कारण से समय सीमा में तहसीलदार द्वारा रजिस्ट्री नहीं की गई तो उन्हें सरकार को रजिस्ट्री न किए जाने का लिखित में कारण बताना होगा। 

जवाब में कारण सही नहीं बता पाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। रजिस्ट्री की जिम्मेवारी भी ऊपर वाले अधिकारी के पास चली जायेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़ा और गांव बपदी में धन्यवादी एवं जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और मौके पर ही समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने गांव बूढ़ा और गांव बपदी में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव बूढ़ा में सरपंच 17 मांगों को पूरा करने की घोषणा की। इसी तरह गांव बपदी के सरपंच द्वारा रखी गई सभी मांगों को विभागों को भेजकर पूरा करवाने और पीने के पानी की पाइप लाइन के लिए 32.27 लाख रुपए देने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लाडवा विधानसभा में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के लोगों को अपनी समस्या के निदान के लिए चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है। 

नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रखे है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्गों को सरकार द्वारा दिये जा रहे सम्मान भत्ता के तौर पर 200 रुपए बढ़ाकर 3200 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं, ये राशि दूसरे प्रदेशों से सबसे ज्यादा राशि है। इसके साथ ही 70 आयु वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक  मुफ्त इलाज सालाना दिया जा रहा है। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रति महीना 2100 रुपए दिए जा रहे हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ladwa , Kurukshetra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD