Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'नागिन 7' में अपने किरदार को लेकर बोलीं प्रियंका चाहर चौधरी, 'तुलना होना आम है, इससे घबराने की जरूरत नहीं'

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Priyanka Chahar Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:42 IST

टीवी की दुनिया में 'नागिन' शो पिछले छह सीजन से लाखों दर्शकों का मनोरंजन करता आया है। यह शो अपने किरदारों, रहस्यमय कहानियों और शानदार विजुअल्स की वजह से बेहद लोकप्रिय है। हर सीजन में नई 'नागिन' के किरदार ने दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखा और उनकी पसंदीदा बन गई। अब, सातवें सीजन में इस आइकॉनिक रोल को निभाने के लिए प्रियंका चाहर चौधरी सामने आई हैं। 

उनकी एंट्री ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने अनुभव और चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''जब किसी ऐसे शो में काम करना होता है जिसका पहले से इतना बड़ा नाम और फैन फॉलोइंग हो, तो चुनौतियां स्वाभाविक तौर पर बढ़ जाती हैं। लेकिन मैं अपने किरदार के लिए 100 प्रतिशत मेहनत कर रही हूं। 

एक कलाकार को हमेशा अपनी एक्टिंग पर फोकस करना चाहिए और किसी भी तुलना या आलोचना से प्रभावित नहीं होना चाहिए।'' प्रियंका ने कहा, "तुलना होना आम बात है, क्योंकि दर्शक हमेशा नए कलाकारों की तुलना पिछले सीजन की अभिनेत्रियों से करते हैं। तुलना को सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए, इससे घबराना नहीं चाहिए।

पिछले छह सीजन में कई अभिनेत्रियों ने नागिन का किरदार शानदार निभाया है और यह मेरे लिए गर्व की बात है कि अब मैं इस सीरीज की विरासत को आगे बढ़ा रही हूं। मेरा लक्ष्य केवल ईमानदारी से अपने किरदार को निभाना है और हर एपिसोड में पूरी कोशिश करना है।" वहीं, शो में अहम किरदार निभा रहे नमिक पॉल ने भी आईएएनएस से बात की और कहा, ''इतने बड़े और चर्चित शो का हिस्सा बनना किसी भी एक्टर के लिए गर्व की बात होती है। 

जब किसी प्रोजेक्ट से इंडस्ट्री के बड़े नाम जुड़े हों, तो उसे नजरअंदाज करना मुश्किल हो जाता है। शो की कहानी और टीम बेहद शानदार है। मेरा मानना है कि 'नागिन 7' इंडियन टेलीविजन के सबसे बड़े लॉन्च में से एक साबित हो सकता है। मैं इस प्रोजेक्ट को सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर पर देखता हूं। मैं खुद को इस बड़े प्रोजेक्ट का एक छोटा सा, लेकिन अहम हिस्सा मानता हूं।''

अपने अनुभव साझा करते हुए नमिक ने बताया, '''नागिन' जैसे शो में लगभग सौ लोगों की एक बड़ी टीम काम करती है। ऐसे में हर किसी की भूमिका अहम होती है। अगर हर इंसान अपने काम पर फोकस करे और ईमानदारी से योगदान दे, तो पूरी टीम का काम आसान हो जाता है और नतीजा भी बेहतर निकलता है।'' 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी इच्छाधारी नागिन की भूमिका निभा रही हैं। 

उनके अलावा, ईशा सिंह, साहिल उप्पल, विहान वर्मा, रिब्बू मेहरा, कुशाग्र दुआ, प्रतीक्षा राय, निवेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। कहानी हमेशा की तरह नागलोक, बदला, प्यार और साजिशों के इर्द-गिर्द घूमेगी, लेकिन इस बार मेकर्स ने इसे और बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Priyanka Chahar Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD