Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शहीदी सभा: फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने वाली संगतों की सुविधा के लिए 3400 पुलिस कर्मी, 22 पार्किंग स्थल, शटल बसें

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने शहीदी सभा के मद्देनजर फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा

Arpit Shukla, Special Director General of Police, Special DGP Law and Order, Police, Punjab Police, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:52 IST

शहीदी सभा के मद्देनजर पुलिस के विशेष डायरेक्टर जनरल (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने आज फतेहगढ़ साहिब का दौरा किया और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया ताकि जिले में सुचारू और सुरक्षित ढंग से समागम सुनिश्चित किया जा सके। दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों - बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह, की अद्वितीय शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए तीन दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा 25 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2025 तक फतेहगढ़ साहिब में होगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र को योजनाबद्ध ढंग से छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है और दुनिया भर से आने वाली लाखों संगतों की सुरक्षा, सुचारू आवागमन तथा आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए छह एसपी रैंक के अधिकारियों एवं 24 डीएसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में 3400 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली फोर्स तैनात की गई है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला, जिनके साथ डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह तथा एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल भी मौजूद थे, ने शहीदी सभा के पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए तैनात एसपी एवं डीएसपी रैंक के सभी अधिकारियों तथा पुलिस फोर्स को लगन से सेवा निभाने की हिदायत दी। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को संगत के साथ बहुत विनम्रता एवं शालीनता से पेश आने तथा समागम को सफल बनाने के लिए पूरी श्रद्धा-भावना एवं दृढ़ता से कार्य करने के निर्देश दिए। सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इस साल शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से शहीदी सभा करवाने को सुनिश्चित करने के लिए फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा कई नई पहलकदमियां लागू की गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को माथा टेकने में किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

विशेष डीजीपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल 22 पार्किंग स्लॉट रखे गए हैं तथा पार्किंग क्षेत्र से गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। निर्विघ्न ट्रैफिक प्रबंधन एवं संगतों की न्यूनतम असुविधा के लिए पुलिस ने गूगल के सहयोग से पार्किंगों के लिए रीयल-टाइम जियो-टैगिंग तथा श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संगतों की सहायता के लिए छह हेल्प डेस्क, जिनमें एक पुलिस डेस्क, चिकित्सा सहायता एवं अग्निशमन यंत्र शामिल हैं, भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, एक एकीकृत कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ ट्रैफिक एवं पार्किंग प्रबंधों की निगरानी के लिए छह ड्रोन एवं 300 सीसीटीवी कैमरे उपयोग किए जा रहे हैं।

इस दौरान, सड़क सुरक्षा को बढ़ाने एवं धुंध के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए एक पहलकदमी के तहत पुलिस टीमों द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर भी लगाए जाएंगे।

 

Tags: Arpit Shukla , Special Director General of Police , Special DGP Law and Order , Police , Punjab Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD