Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने परोल–भियोरा संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

90 लाख रुपये की धन राशि से होगा सड़क का निर्माण, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा (चुवाड़ी) , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 15:25 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोला में परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है और इसके निर्माण से परोल, भियोरा सहित आसपास के गांवों को सुगम एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।

उन्होंने कहा कि परोल–भियोरा संपर्क मार्ग को मोतला–काथला संपर्क मार्ग तक विस्तारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने संपर्क मार्ग को विस्तार देने के लिए विभागीय अधिकारियों को भियोरा नाला पर लोहे के पुल निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पदर–तला संपर्क मार्ग के सर्वेक्षण कार्य को शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेश मंडल चेला कृष्ण चंद, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD