Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 दौरान जी.एस.टी. प्राप्ति में 16% की वृद्धि तथा आबकारी राजस्व 7,401 करोड़ रुपये तक पहुंचा: हरपाल सिंह चीमा

जी.एस.टी. प्राप्ति में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 15:23 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एक बड़ी वित्तीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि नवंबर 2025 तक प्रदेश ने जी.एस.टी. प्राप्ति में 16.03% की वृद्धि दर्ज करते हुए 17,860.09 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जबकि आबकारी राजस्व 7,401 करोड़ रुपये रहा। 

वित्त मंत्री ने इस सफलता का श्रेय विभाग की नवीनता एवं सतर्कता को देते हुए बताया कि आबकारी एवं कर विभाग ने न केवल पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं, बल्कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 एवं आधुनिक डाटा एनालिटिक्स के माध्यम से टैक्स चोरी को रोकने में भी बड़ी सफलता हासिल की है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभिन्न क्षेत्रों की कार्यप्रदर्शन की समीक्षा करते हुए बताया कि जी.एस.टी. प्राप्ति में पिछले साल की तुलना में 2,467.30 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में जी.एस.टी. दरों में हुई बदलावों (जिनमें आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया गया था) के बावजूद, विभाग की नीतियों के कारण टैक्स प्राप्ति स्थिर रही। इसके साथ ही वैट एवं सी.एस.टी. प्राप्ति 5,451.76 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल से 3.35% अधिक है।

आबकारी विभाग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'आबकारी नीति 2025-26' के तहत 11,020 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में आबकारी राजस्व में रिकॉर्ड 16.36% की वृद्धि के साथ जहां राजस्व प्राप्ति 10,723 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी, वहीं इस साल नवंबर तक विभाग ने पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 8.64% की वृद्धि दर्ज की है। 

वित्त मंत्री ने बताया कि शराब की तस्करी एवं अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत इस साल 3,860 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं तथा 3,795 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वित्त मंत्री ने आगे बताया कि एकमुश्त निपटारा स्कीम-2025 कर विभाग की एक बड़ी उपलब्धि रही है, जिसके तहत 18 दिसंबर 2025 तक 3,574 मामलों का निपटारा करके 52 करोड़ रुपये की वसूली की गई है तथा व्यापारियों को टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। 

उन्होंने कहा कि टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से 344.06 करोड़ रुपये का टैक्स एवं जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा, जी.एस.टी.आर-3बी रिटर्न न भरने वालों पर निगरानी रखकर 2,185.96 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रीवेंटिव यूनिट्स (सिपू) की प्रशंसा करते हुए बताया कि अप्रैल एवं नवंबर 2025 के बीच 618.53 करोड़ रुपये के जुर्माने वसूले गए, जो पिछले साल की पूरी अवधि के दौरान 321.03 करोड़ रुपये थे।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए विभाग ने क्षमता निर्माण में भारी निवेश करते हुए एन.ए.सी.आई.एन. एवं जी.एस.टी.एन. जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से 144 विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से 5,111 अधिकारियों को ट्रेनिंग दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि कर एवं आबकारी विभाग की इन एकीकृत रणनीतियों ने राजस्व सुरक्षा को मजबूत किया है तथा इस वित्तीय वर्ष के शेष समय के लिए निरंतर गति को सुनिश्चित बनाएंगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD