Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

'रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स' रिव्यू : सस्पेंस से भरपूर फिल्म, सिस्टम और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाती कहानी

Radhika Apte, Bollywood, OTT, Review, Honey Trehan, Rajat Kapoor, Sanjay Kapoor, Akhilendra Mishra, Deepti Naval, Revathi, Nawazuddin Siddiqui, Chitrangda Singh, Priyanka Setia, Raat Akeli Hai The Bansal Murders, Raat Akeli Hai The Bansal Murders Review, Raat Akeli Hai The Bansal Murders Movie Reivew
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 10:53 IST

'रात अकेली है- द बंसल मर्डर्स' ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यह फिल्म 2020 में रिलीज हुई पहली हिट फिल्म 'रात अकेली है' का सीक्वल है। हालांकि, फिल्म को इस तरह बनाया गया है कि अगर आपने पहली फिल्म नहीं देखी है, तब भी आप इसे आसानी से समझ सकते हैं। फिल्म की कहानी बंसल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक अमीर और प्रतिष्ठित परिवार है, लेकिन एक रात अचानक वहां कई हत्याओं की घटनाएं घटती हैं। 

इस घटना से पूरे परिवार और समाज में हलचल मच जाती है। पुलिस इंस्पेक्टर जटिल यादव (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) मामले की जांच करते हैं। वह जल्दी ही अपराधी का पता लगा लेते हैं। इस दौरान वे महसूस करते हैं कि सिस्टम और समाज ऐसे लोगों के बचाव में होते हैं, जो धन और सत्ता में मजबूत हैं। फिल्म सिर्फ यह नहीं दिखाती कि 'कौन अपराधी है', बल्कि यह भ्रष्ट प्रशासन और अमीर घरानों के अंदर छुपी गहरी सच्चाई को भी उजागर करती है।

अभिनय के मामले में फिल्म ने दर्शकों को प्रभावित किया है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी भूमिका में पूरी तरह से फिट हैं। सिस्टम के खिलाफ लड़ाई में जटिल यादव की थकान और निराशा को इतनी सहजता से दिखाते हैं कि दर्शक सीधे उनके अनुभवों से जुड़ जाते हैं। इसके अलावा, चित्रांगदा सिंह का अभिनय भी गंभीर है। उनके किरदार की हर झलक प्रभावशाली लगती है।

फिल्म के सहायक कलाकारों में रजत कपूर, दीप्ति नवल और रेवती शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों को सच्चाई और गहराई के साथ निभाया है। हालांकि राधिका आप्टे का स्क्रीन टाइम कम है, लेकिन उनकी मौजूदगी फिल्म में अपनी खास पहचान छोड़ती है। तकनीकी रूप से फिल्म काफी अलग है। यह तेज-तर्रार थ्रिलर नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे कहानी को पेश करती है। 

निर्देशक हनी त्रेहान ने फिल्म की धुन और माहौल पर ज्यादा ध्यान दिया है। फिल्म के दृश्य और कैमरे का इस्तेमाल दर्शक को रहस्य और डर की दुनिया में खींचते हैं। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी इस डर और तनाव को बढ़ाते हैं। निष्कर्ष: यह क्राइम पर आधारित एक गंभीर और बेहतरीन कहानी है, जो दर्शकों को कुछ नया देती है।

रेटिंग्स: 4 स्टार्स

 

Tags: Radhika Apte , Bollywood , OTT , Review , Honey Trehan , Rajat Kapoor , Sanjay Kapoor , Akhilendra Mishra , Deepti Naval , Revathi , Nawazuddin Siddiqui , Chitrangda Singh , Priyanka Setia , Raat Akeli Hai The Bansal Murders , Raat Akeli Hai The Bansal Murders Review , Raat Akeli Hai The Bansal Murders Movie Reivew

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD