Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय वैज्ञानिकों की बड़ी उपल्बधि, एआई मॉडल के जरिए बताया कैसे एच5एन1 इंसानों पर करता है 'अटैक'

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Dec 2025

Last updated on: Dec 19, 2025, 12:41 IST

बर्ड फ्लू वायरस एच5एन1 खुद को समय के अनुसार तेजी से बदल रहा है। उसकी ये 'एडेप्टेबिलिटी' इंसानों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर रही है। भारतीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक मॉडल का इस्तेमाल कर ये बताया है कि कैसे ये इंसानों पर अटैक करता चलता है। बीएमसी पब्लिक हेल्थ जर्नल में पब्लिश स्टडी में इसका पूरा ब्योरा है। 

टीम ने भारतसिम (संक्रामक रोगों के लिए एक अल्ट्रा-लार्ज-स्केल एजेंट-आधारित सिमुलेशन फ्रेमवर्क, जिसे असल में कोविड-19 मॉडलिंग के लिए बनाया गया था) का एक जूनोटिक स्पिलओवर (वह प्रक्रिया जब कोई रोग जानवरों से इंसानों में फैलता है) के क्रमबद्ध चरणों का वर्णन करने के लिए इस्तेमाल किया। हरियाणा में अशोका यूनिवर्सिटी के भौतिक विज्ञान विभाग के फिलिप चेरियन और गौतम आई. मेनन ने पेपर में कहा, "हमने पक्षियों से इंसानों में एच5एन1 के शुरुआती स्पिलओवर (प्रसार) इवेंट्स की संभावना का मॉडल बनाया, जिसके बाद इंसान से इंसान में ट्रांसमिशन को परखा।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारा मॉडल आउटब्रेक शुरू होने के दो-चरण वाले नेचर को बताता है; यह दिखाता है कि ट्रांसमिशन को कंट्रोल करने वाले जरूरी एपिडेमियोलॉजिकल पैरामीटर्स को शुरुआती समय में प्राइमरी और सेकेंडरी मामलों की संख्या के वितरण के डेटा को देखते हुए कैसे कैलिब्रेट (सटीकता के लिए पहले ही मापना) किया जा सकता है।"

एवियन फ्लू, जो पहली बार 1990 के दशक के आखिर में चीन में सामने आया था, तब से कभी-कभी इंसानों को इन्फेक्ट करता रहा है। चूंकि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते पोल्ट्री बाजार हैं, इसलिए इस क्षेत्र में शुरुआती आउटब्रेक होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने 2003 और अगस्त 2025 के बीच 25 देशों में 990 एच5एन1 मामले ऐसे रिपोर्ट किए जो इंसानों से फैले थे। 

इसकी वजह से 475 लोगों ने दम तोड़ा और मृत्यु दर 48 प्रतिशत रही। कम्प्यूटेशनल मॉडल से पता चला कि एच5एन1 आउटब्रेक को रोकने के लिए पक्षियों को मारना सबसे असरदार उपाय है, चाहे वह फार्म में आउटब्रेक हो या वेट मार्केट में। हालांकि, यह तभी काम करेगा जब कोई प्राइमरी इन्फेक्शन न हुआ हो। विशेषज्ञों ने कहा, "टर्शियरी अटैक रिस्क (संक्रमित शख्स से किसी तीसरे शख्स में प्रसार) पर अपनी स्टडी में, हमने पाया कि अगर प्राइमरी केस में संक्रमण होता भी है और अगर ऐसे लोगों को सबसे अलग रखा जाए या फिर उनके घर वालों को क्वारंटाइन किया जाए, तो आगे के इन्फेक्शन सीमित रहते हैं । 

हालांकि, एक बार जब टर्शियरी कॉन्टैक्ट्स इन्फेक्ट हो जाते हैं, तो कंट्रोल करना नामुमकिन हो जाता है, जब तक कि बहुत ज्यादा सख्त उपाय न अपनाए जाएं, जिसमें पूर्ण लॉकडाउन भी शामिल है।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आउटब्रेक के शुरुआती चरणों में ही कंट्रोल के उपाय सबसे ज्यादा फर्क डालते हैं। रिसर्चर्स ने आगे कहा, "एक बार जब संक्रमण फैल जाता है, तो लॉकडाउन, अनिवार्य मास्किंग और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन ड्राइव जैसे पब्लिक हेल्थ उपाय ही एकमात्र विकल्प बचते हैं।"

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD