Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से 3 की मौत, 4 घायल

Hadsa, Agartala, State Disaster Response Force, SDRF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 11:12 IST

त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर क्षेत्र में बुधवार को एक ईंट भट्ठे की चिमनी गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब भट्ठा चालू था। चिमनी अचानक ढहने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से तीन शव बरामद किए गए, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना पर शोक व्यक्त किया। 

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “यह जानकारी मिली है कि कमालपुर स्थित एबीसी ब्रिक इंडस्ट्री की चिमनी अचानक गिर गई, जिससे तीन लोगों की दुखद मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

”मृतकों की पहचान सुभल देबनाथ (55) और पिंकू शिल (37), दोनों त्रिपुरा के निवासी, तथा अनिल गौतम (49), उत्तर प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है। घायलों में से दो झारखंड के निवासी हैं। चार में से तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए अगरतला स्थित सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर किया गया है।

पुलिस ने ईंट भट्ठे के मालिक सौविक पॉल और उसके प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। दोनों इस समय कमालपुर पुलिस थाने की हिरासत में हैं। धलाई जिले के पुलिस अधीक्षक मिहिर लाल दास और स्थानीय भाजपा विधायक मनोज कांति देब ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों की निगरानी की। इस बीच, उत्तरी त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में मनु नदी से बुधवार को एक 19 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, चार युवक मंगलवार को नहाने के लिए नदी में गए थे। तीन को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन छात्र लापता हो गया था, जिसका शव बुधवार को मिला।

 

Tags: Hadsa , Agartala , State Disaster Response Force , SDRF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD