Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव

 

हांसी को नायब सिंह सैनी ने दी स्वास्थ्य, सड़क व सिंचाई सुविधाओं की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी विकास रैली में की करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणाएं

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ranbir Gangwa, Mohan Lal Badoli, Dr Krishan Lal Middha, Hansi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हांसी , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 16:42 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हांसी क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देते हुए जनता को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं, मूलभूत सुविधाओं, सड़कों तथा सिंचाई सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सौगातें दी। हांसी में आयोजित विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हांसी में 50 बैड के वर्तमान अस्पताल को अपग्रेड कर 100 बैड का किये जाने की घोषणा की। 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने हांसी के विकास के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि हांसी शहर के बस स्टैंड पर बरसाती पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए ड्रेनेज बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हांसी के सेक्टर 5 में एसटीपी और डब्ल्यूटीपी बनेगा। 

सुलतानपुर एरिया में कृषि भूमि की सिंचाई के लिए ओपी जिंदल माइनर से नया रजवाहा बनाया जाएगा। कुम्भा-थुराना के वॉटर वर्क्स को भाखड़ा ब्रांच के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि पेयजल की क़िल्लत न हो। इसके अलावा हांसी के ढाणा कलां व ढाणा खुर्द में हांसी भिवानी सर्विस लाइन के लिए एनएचएआई से अनुरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हांसी में पुलिस कर्मियों, अधिकारियों के लिए आवासीय सुविधा युक्त पुलिस लाइन चरणबद्ध तरीके से बनाई जाएगी। इसकी चारदीवारी की आधारशीला रख दी गई है। उन्होंने भूमि उपलब्ध होने पर खेल स्टेडियम, अमटी झील के सौंदर्यीकरण किये जाने का भी ऐलान किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हांसी में पीडब्ल्यूडी के दायरे में आने वाली सड़को की जरूरत के अनुसार रिपेयरिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 10.5 किलोमीटर की 4 सड़कों का कार्य 6 करोड़ से रुपये से अधिक राशि से होगा। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड की 33 सड़कों को डीएलपी के तहत ठीक करवाने की भी घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि हांसी क्षेत्र में खेत खलियान के कच्चे रास्ते 25 किलोमीटर के पक्के बनाये जाएंगे।

इन परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 77 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 3 विकास परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। इनमें 61 करोड़ 44 लाख रुपए लागत की बरवाला ब्रांच से हांसी शहर के लिए पानी प्रबंधन परियोजना का शिलान्यास, ढंढेरी गांव में 7 करोड़ 42 लाख रुपए नवनिर्मित 33 के. वी. बिजली सब स्टेशन व लोहारी राघो गांव में 8 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से बने इतनी ही क्षमता के बिजली सब स्टेशन का उद्घाटन शामिल हैं।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ranbir Gangwa , Mohan Lal Badoli , Dr Krishan Lal Middha , Hansi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD