Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

मैं करियर के शिखर पर था, ऐसे में टीवी छोड़ना आसान नहीं था : करण टैकर

Karan Tacker, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 13:33 IST

अभिनेता करण टैकर का करियर भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक ऐसा उदाहरण है, जो यह दिखाता है कि सही समय पर लिया गया फैसला और धैर्य किस तरह कलाकार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। उनका सफर आसान नहीं रहा। इस बीच, आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में करण टैकर ने करियर के बदलाव, संघर्ष और सीख के बारे में बात की। 

करण टैकर ने कहा, ''मेरा टीवी का सफर बेहद खूबसूरत रहा है। मैंने बतौर अभिनेता जो भी काम किया, उसे पूरे दिल से जिया। टीवी एक ऐसा माध्यम है जो कलाकार को बहुत जल्दी पहचान दिलाता है। यहां दर्शकों का प्यार भरपूर मिलता है और यह भी जल्दी समझ आ जाता है कि आपका काम लोगों को पसंद आ रहा है या नहीं। इसी वजह से मैं टीवी इंडस्ट्री का हमेशा आभारी रहूंगा।''

करण टैकर ने कहा, ''टीवी ने एक बड़ा दर्शक वर्ग दिया। घर-घर में पहचान मिलना, किरदारों के जरिए लोगों के दिलों से जुड़ना, यह सब टीवी की खासियत है। टीवी पर काम करने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया तुरंत सामने आ जाती है, जिससे कलाकार को अपने काम को बेहतर करने का मौका मिलता है।''

करण ने बताया कि उन्होंने टीवी को उस समय छोड़ा, जब वह अपने करियर के शिखर पर थे। यह फैसला भावनाओं में नहीं, बल्कि पूरी सोच-समझ के साथ लिया गया था। उन्होंने कहा, ''मुझे लगा कि अगर मैं आगे किसी नए माध्यम में असफल भी होता हूं, तो भी लोग मुझे टीवी के लिए याद रखेंगे। जरूरत पड़ने पर टीवी में वापसी करना मुश्किल नहीं होगा। 

उस दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म का चलन नहीं था और कलाकारों के पास केवल टीवी और फिल्मों के ही विकल्प थे।'' टीवी छोड़ने के बाद करण के लिए रास्ता आसान नहीं रहा। उन्होंने बताया, ''मुझे अभिनय में दोबारा लौटने में पूरे सात साल लग गए। इस दौरान मैंने खुद से एक वादा किया था कि अगर मैं फिर से अभिनय करूंगा, तो केवल वही प्रोजेक्ट करूंगा, जो मुझे सच में पसंद आएंगे और मेरे करियर को एक नई दिशा देंगे। 

मैंने इस बीच होस्टिंग और अन्य प्रोजेक्ट्स में खुद को व्यस्त रखा।'' सफलता और असफलता को लेकर करण टैकर का नजरिया काफी संतुलित है। उन्होंने कहा, ''किसी भी काम का अंतिम परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता। एक कलाकार के रूप में हम सिर्फ अपना सौ प्रतिशत दे सकते हैं। चाहे कोई प्रोजेक्ट हमें ऑफर किया गया हो या हमें ऑडिशन के जरिए मिला हो, मेहनत और ईमानदारी ही सबसे जरूरी होती है।''

 

Tags: Karan Tacker , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD