Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

नीमच में संबल योजना के तहत 84 परिवारों को 1.74 करोड़ रुपए मिले

हितग्राहियों ने सरकार का जताया आभार

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नीमच , 16 Dec 2025

Last updated on: Dec 17, 2025, 13:21 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को जनकल्याण (संबल) योजना के तहत सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के 7,227 श्रमिक परिवारों को 160 करोड़ रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की। इस दौरान लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ की। 

जनकल्याण (संबल) योजना गरीब श्रमिकों की आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बन रही है। प्रदेश में अब तक लाखों श्रमिकों को इसका लाभ मिल चुका है। नीमच जैसे जिले में यह कार्यक्रम श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। मंगलवार को स्थानांतरित राशि से नीमच जिले के 84 श्रमिक परिवारों को भी 1 करोड़ 74 लाख रुपए की सहायता मिली। 

यह राशि किसी अनुदान से अधिक, श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। नीमच के एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें श्रम विभाग के अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सरकार की पारदर्शिता और तकनीक के उपयोग की प्रतिबद्धता दर्शाता है। संबल योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जीवन की अनिश्चितताओं से सुरक्षा प्रदान करना है। 

सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रुपए, दुर्घटना से मृत्यु पर 4 लाख रुपए, स्थायी दिव्यांगता पर सहयोग, प्रसूति सहायता और अंत्येष्टि सहायता जैसे प्रावधान श्रमिक परिवारों को कठिन समय में संबल देते हैं। नीमच में इस योजना का असर साफ दिख रहा है। गांव लासुर के हितग्राही नंदलाल राठौर ने आईएएनएस को बताया, "मेरे पिताजी अमृतलाल राठौर की मृत्यु 21 जून 2024 को हुई थी। 

उनकी संबल राशि 2 लाख रुपए आज बैंक खाते में आई। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं।" नीमच सिटी के तरुण अहिरवार ने कहा, "मेरे पिताजी मजदूरी करते थे और सड़क दुर्घटना में उनका देहांत हो गया। लगभग एक साल बाद संबल योजना से 4 लाख रुपए की सहायता आज मिली, जो मुख्यमंत्री के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर हुई। 

इससे परिवार को बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी। मैं बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।" जिला श्रम निरीक्षक सज्जन सिंह चौहान ने बताया, "84 परिवारों को 1 करोड़ 74 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। यह योजना असंगठित श्रमिकों के लिए है। सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना पर 4 लाख और अपंगता पर 2 लाख का प्रावधान है।"

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD