Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

भजनलाल शर्मा ने 2 साल कार्यकाल पूरा होने पर मंदिर में पूजा-अर्चना की, गौशाला में दान किया

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 15:17 IST

राजस्थान में वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल को दो वर्ष पूरे होने के साथ-साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत धार्मिक स्थलों के दर्शन और पूजा अर्चना से की। दरअसल, भजनलाल शर्मा ने भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने और अपने जन्मदिन के अवसर पर जयपुर स्थित आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर कीं। शेयर की गई तस्वीरों में वे पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर जयपुर स्थित आराध्य श्री गोविंद देव जी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना की। इसी के साथ ही भगवान से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।"

इसके बाद वे सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा की। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कई भाजपा नेताओं ने पोस्ट कर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

वे राज्य के विकास को नई गति देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।" राजस्थान शिक्षा मंत्री ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल जी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...प्रभु श्री रामजी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के संकल्प को साकार करने हेतु अपार शक्ति प्रदान करें। 

आपके कुशल, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान सुशासन, विकास और सामाजिक समरसता की नई ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।" मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भजन लाल शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

बाबा खाटू श्याम जी की कृपा से आप उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में राजस्थान विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयां प्राप्त करे, यही मंगलकामनाएं हैं।"

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD