Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

भगवंत सिंह मान की ओर से अधिकारियों को शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के आदेश

मीटिंग के दौरान श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर को हो रही शहीदी सभा के प्रबंधों का जायजा लिया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Lakhbir Singh Rai, Gurinder Singh Garry Birring, KAP Sinha, Chief Secretary of Punjab, Gaurav Yadav, DGP Punjab, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2025

Last updated on: Dec 16, 2025, 10:55 IST

पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को श्री फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर को शहीदी सभा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए हैं। आज यहां शहीदी सभा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने के लिए लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि इस महान धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी ने माता गुजरी जी के साथ बेमिसाल शहादत दी थी। उन्होंने कहा कि संगत के लिए किए जा रहे प्रबंधों में सुरक्षा व्यवस्था और पवित्र शहर की सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सड़कों की मरम्मत के लिए पहले ही फंड आवंटित कर दिए हैं और निर्धारित समय में काम पूरा किया जाना चाहिए। मुख्य मंत्री ने कहा कि संगत की बड़ी आमद को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले को सेक्टरों में विभाजित कर देना चाहिए और हर सेक्टर की निगरानी पुलिस तथा सिविल प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। 

उन्होंने कहा कि जिले में 300 मोबाइल शौचालय स्थापित किए जाएं और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहन तैनात किए जाएं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 200 ई-रिक्शा और 200 शटल बसें तैनात की जानी चाहिए जो मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पवित्र नगरी में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगत की सहायता के लिए पार्टी तथा सिविल सोसाइटी के वॉलंटियर्स को सेवा पर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी कोनों में 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि कस्बे में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा सके। 

एक अन्य मुद्दे पर बात करते हुए भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पवित्र नगरी में 20 आम आदमी क्लीनिक (ए.ए.सी.) स्थापित किए जाने चाहिए ताकि लोगों के लिए जरूरत पड़ने पर मानक उपचार सुनिश्चित किया जा सके। मुख्य मंत्री ने जिला सिविल तथा पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि वे शहर के आसपास आवश्यक संख्या में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करें ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने अधिकारियों को शहीदी सभा के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए आवश्यक संख्या में सफाई मशीनें, सीवरेज सफाई मशीनें, सुपर सक्शन मशीनें तथा आवश्यक संख्या में कर्मचारियों को तैनात करने के लिए भी कहा। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को सभी विभागों का साझा कंट्रोल रूम स्थापित करने के भी निर्देश दिए जिसमें एक टोल फ्री नंबर हो ताकि जरूरत पड़ने पर लोग उनसे संपर्क कर सकें।

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह पवित्र धरती न केवल सिखों के लिए बल्कि समूची मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है क्योंकि दुनिया भर से संगतें हर साल छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यहां नतमस्तक होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी कि शहीदी सभा के दौरान संगतों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे इस काम की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि इसे समयबद्ध ढंग से पूरा करना सुनिश्चित किया जा सके क्योंकि इस पवित्र धरती पर साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी के साथ माता गुजरी जी की शहादत ने सदियों से पंजाबियों को अन्याय, जुल्म और जबर के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया है। मुख्य मंत्री ने कहा कि छोटे साहिबजादों ने छोटी उम्र में महान कुर्बानी दी जिसकी मिसाल दुनिया के किसी भी इतिहास में नहीं मिलती। 

उन्होंने कहा कि हर साल शहीदी सभा के दौरान लाखों की संख्या में संगत इस स्थान पर आती है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा इस शहर को नया रूप दिया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश सरकार इस पवित्र स्थान पर आने वाली संगत की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में उचित व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यहां आने वाली संगत को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Lakhbir Singh Rai , Gurinder Singh Garry Birring , KAP Sinha , Chief Secretary of Punjab , Gaurav Yadav , DGP Punjab , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD