Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

देश नरेंद्र मोदी और पार्टी जगत प्रकाश नड्डा जी के हाथों मजबूत हुई : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Anurag Thakur, Jagat Prakash Nadda, JP Nadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Dec 2025

Last updated on: Dec 15, 2025, 11:56 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि एक तरफ जहां देश की कमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षित हाथों में है वहीं उस दल की कमान हमारे छोटे से पहाड़ी प्रदेश के बेटे जगत प्रकाश नड्डा के पास है जो आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है। दोनों ही शीर्ष नेताओं का हिमाचल से गहरा नाता है और दोनों हमारे प्रदेश की चिंता भी बहुत करते हैं। 

देवभूमि हिमाचल की समस्त जनता की ओर से मैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक अभिनंदन और अभिनंदन करता हूँ। बिहार में एनडीए की शानदार जीत की उन्हें बधाई देता हूँ। पार्टी के अध्यक्ष के नाते नड्डा जी ने अपने कार्यकाल की एक छाप छोड़ी है और जीत का एक क्रम देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाने में आपदा योगदान स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। 

बिहार की जीत के बाद देश में एक बड़ा संदेश गया है जो पार्टी को आगे ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पार्टी बड़ी है तो कार्यालय भी बड़ा होना चाहिए था जिस कमी को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आकर पूरा कर दिया है। अब शिमला मुख्यालय में पार्टी का जल्द बड़ा कार्यालय बनकर तैयार होगा जिसका आज अध्यक्ष जी ने शिलान्यास किया है। 

उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के तीन साल  दो दिन पहले पूरे हुए हैं। आज पूरा हिमाचल महसूस कर रहा है कि इस दौर में बर्बादी हुई है हर जगह तबाही हुई है। 2023 से प्राकृतिक आपदा का कहर बरप रहा है। हमने सोचा सरकार को इतनी तबाही के बाद अपने खर्च कम करने चाहिये थे लेकिन उस सरकार ने सरकार का जश्न भी वहां मनाया जहां सबसे ज्यादा तबाही हुई है। 

पूरे हिमाचल में 400 लोगों की जिंदगियां चली गई लेकिन सरकार ने जश्न मनाया। एक तरफ आपदा एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव लटकाए तो वहीं दूसरी और सरकार ने जश्न पर करोड़ों रुपए फूंक दिये। जब पांच साल  का हमारा कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ तो प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का ऋण था। 

हमने पांच साल मात्र 20 हज़ार का ऋण लिया लेकिन व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली इस सरकार ने मात्र 3 साल के कार्यकाल में करीब 40 हज़ार करोड़ का ऋण ले लिया है। आप कल्पना कर सकते हैं प्रदेश की क्या हालत इन्होंने कर दी है। मैं नड्डा जी को बधाई देना चाहता हूँ इन्होंने कांग्रेस को बोलेरो गाड़ी में फिट कर दिया तो हमारा भी लक्ष्य है कि हम कांग्रेस को यहां ऑल्टो कार में फिट कर देंगे। 

पूरा हिमाचल इन्होंने आज बर्वाद कर दिया है। कहीं विकास नहीं हो रहा है। गारंटियों का हाल तो जनता देख ही रही है। ऐसी बर्बादी देख मन पीड़ा से भर जाता है। ये प्रदेश कांग्रेस का नहीं है हम सबका है। आइए आज संकल्प लें कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए काम करें। 

निश्चित रूप से आने वाले समय में जहाँ देश के अन्य राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनेगी तो हिमाचल में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Anurag Thakur , Jagat Prakash Nadda , JP Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD