Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दूसरा टी20 मैच : साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीता मुकाबला, सीरीज में 1-1 से बराबरी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Quinton de Kock, Ottniel Baartman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 11 Dec 2025

Last updated on: Dec 12, 2025, 13:24 IST

साउथ अफ्रीका ने भारत को मुल्लांपुर के महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 51 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। 

क्विंटन डी कॉक ने रीजा हेंड्रिक्स के साथ 4.1 ओवरों में 38 रन की साझेदारी की। रीजा 10 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 83 रन जोड़ते हुए मेहमानों को 121 के स्कोर तक पहुंचा दिया। मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीकी टीम 16.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 160 रन अपने खाते में जोड़ चुकी थी। यहां से डोनोवन फेरीरा (नाबाद 30) ने डेविड मिलर (नाबाद 20) के साथ पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 53 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। भारत की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि अक्षर पटेल ने 1 विकेट निकाला। 

इस पारी में अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 13 गेंदें फेंकने के अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। इस मामले में वह अफगानिस्तान के नवीन उल हक के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 पायदान पर पहुंच गए हैं। इसके जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 67 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा चुकी थी। 

यहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। पंड्या 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद तिलक वर्मा ने जितेश शर्मा के साथ 39 रन जुटाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। जितेश 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम की ओर से ओटनील बार्टमैन ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और लुथो सिपामला ने 2-2 विकेट निकाले। भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध कटक में खेले गए पहले वनडे मैच को 101 रन से जीता था। पांच मुकाबलों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Quinton de Kock , Ottniel Baartman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD