Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

इंडियन आइडल में पहुंचे उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति, मधुर गीतों से बांधा समां

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Indian Idol 16, Udit Narayan, Kavita Krishnamurthy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Dec 2025

Last updated on: Dec 11, 2025, 11:41 IST

इंडियन आइडल ने देशभर के संगीत प्रेमियों को जोड़कर रखा है। संगीत से भरे माहौल, भावनाओं से भरी कहानियां और बड़े कलाकारों की मौजूदगी के चलते यह शो हर बार खास बन जाता है। इस कड़ी में सीजन 16 में भी यही जादू देखने को मिला। शो के नए एपिसोड में दो दिग्गज सिंगर उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति पहुंचे और मंच पर धमाल मचा दिया। 

'उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति के सुपरहिट डुएट्स' नाम के इस स्पेशल एपिसोड में उनके सदाबहार गानों की गूंज सुनाई दी। दोनों सिंगर ने सालों तक हिंदी फिल्म संगीत को कई हिट गाने दिए, जिन्हें आज भी लोग उतने ही प्यार से सुनते हैं। एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने उनके हिट गानों को अपनी आवाज में गाया। परफॉर्मेंस को देख जज से लेकर दर्शक तक सभी काफी प्रभावित हुए।

इस कड़ी में उदित नारायण ने कंटेस्टेंट्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंडियन आइडल उन्हें हमेशा अपने घर जैसा लगता है। उन्होंने कहा, ''मैं हर सीजन में नए गायकों की प्रतिभा देखकर हैरान रह जाता हूं। इस मंच की सबसे खास बात यह है कि यह केवल कलाकार ढूंढता नहीं, बल्कि उन्हें तराशता भी है। नए गायक जिस शुद्धता, सच्चाई और मेहनत के साथ परफॉर्म करते हैं, वह भारतीय संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण है।''

वहीं, कविता कृष्णमूर्ति ने भी कहा कि इंडियन आइडल हर प्रदर्शन से संगीत को नया रूप देता है। उन्होंने कहा, ''युवा गायक जिस समर्पण और अनुशासन के साथ गाते हैं, उसे देखकर मुझे अपने शुरुआती दिनों की याद आती है। इन कलाकारों की मेहनत और जुनून ही भारतीय संगीत को आज भी जीवंत बनाए हुए है। मुझे गर्व है कि मैं इन उभरते सितारों की संगीत यात्रा का हिस्सा बन रही हूं।''

एपिसोड का सबसे खास पल तब सामने आया, जब कंटेस्टेंट श्रीनिधि ने बताया कि वह 'तू ही रे' गाना कितना पसंद करती हैं। श्रीनिधि की गुजारिश पर कविता कृष्णमूर्ति ने मंच पर आकर उनके साथ इस सदाबहार गीत को गाया। होस्ट आदित्य नारायण ने भी इस मौके को खास बनाते हुए कहा कि श्रीनिधि बेहद सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें कविता जी के साथ यह क्लासिक गीत गाने का अवसर मिला।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Indian Idol 16 , Udit Narayan , Kavita Krishnamurthy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD