Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और दक्ष बनाना हमारा लक्ष्य : रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Ashish Sood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:40 IST

गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आग से सुरक्षा से संबंधित एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुगम बनाया जाए ताकि होटल, रेस्तरां, नाइट क्लब, मल्टीप्लेक्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों आदि को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने कहा कि एनओसी प्रणाली का उद्देश्य व्यापारियों को हतोत्साहित करना नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि फायर विभाग को सभी प्रकार के आधुनिक उपकरणों आदि से सज्जित किया जा रहा है। विभाग के पास किसी भी प्रकार के संसाधन की जरूरत है तो सरकार को सूचित करें। सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में अग्निशमन विभाग के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, फायर सर्विस विभाग और विधि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी नियम के कारण वास्तविक आवेदकों को कठिनाई हो रही है, तो उसे तुरंत सरकार के संज्ञान में लाया जाए ताकि सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अस्पष्टता या अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। लाइसेंस देने की प्रणाली में साफ, सरल और समयबद्ध व्यवस्था होनी चाहिए ताकि व्यापारियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली की अग्निशमन व्यवस्था आधुनिक, दक्ष और नागरिकों का विश्वास जीतने वाली बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतिगत सुधार कर रही है। सरकार की नीति है कि कारोबार शुरू करने और चलाने की प्रक्रियाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हों।

उन्होंने कहा कि फायर एनओसी जैसे लाइसेंस भी इसी विजन का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं बल्कि सुरक्षित तरीके से व्यवसाय की अनुमति देना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की इस नीति के अनुरूप सभी विभागीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में लगातार सुधार कर रही है, ताकि राजधानी में उद्योग, होटल और सेवा क्षेत्र को अनावश्यक प्रशासनिक बाधाओं का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गोवा में नाइट क्लब में लगी आग की घटना का उल्लेख करते हुए गहरी चिंता व्यक्त की, जिसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं चेतावनी हैं कि दिल्ली को हर समय सतर्क रहना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बड़े आयोजनों, होटलों, रेस्टोरेंटों और क्लबों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच बेहद आवश्यक है ताकि ऐसे हादसों को पहले ही रोका जा सके।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Ashish Sood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD