Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज, गाने में दिखी प्यार, तड़प और उम्मीद की झलक

Arijit Singh, Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Fitratein
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:29 IST

संगीत की दुनिया में अरिजीत सिंह वह नाम है, जिसकी आवाज लोगों के दिलों तक सीधे पहुंचती है। चाहे दर्द भरा गीत हो या रोमांटिक, वह हर गाने में ऐसी गहराई जोड़ देते हैं, जो सुनने वाले को अपनी दुनिया में खींच लेती है। इसी वजह से उनकी हर नई रिलीज को लेकर दर्शकों में अलग ही उत्सुकता रहती है। इसी कड़ी में अरिजीत सिंह का नया रोमांटिक ट्रैक 'फितरतें' रिलीज हो गया है।

यह गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। 'फितरतें' को मंगलवार को टाइम्स म्यूजिक ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया। गाने की कंपोजिशन रौनक फुकन ने संभाली है, जबकि इसके बोल सैयद आमिर हुसैन और सोहम मजूमदार ने लिखे हैं। दोनों ने मिलकर ऐसे शब्दों का ताना-बाना बुना है, जो प्यार, तड़प और उम्मीद को सहज तरीके से व्यक्त करते हैं।

गाने के वीडियो में सनम जौहर और कनिष्का कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। अभिनेता सनम जौहर ने इस गाने का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, ''अरिजीत सिंह का गाना करना हर किसी कलाकार के लिए एक बड़ा मौका होता है। उनकी आवाज साधारण से साधारण भावना को भी बेहद खास और यादगार बना देती है।

'फितरतें' पूरी तरह रोमांस पर आधारित गाना है और जब इसे अरिजीत जैसे गायक गाते हैं, तो इसका प्रभाव और भी गहरा हो जाता है। मैं टाइम्स म्यूजिक के साथ दोबारा काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं।'' वहीं अभिनेत्री कनिष्का कपूर भी इस गाने को लेकर उतनी ही भावनात्मक नजर आईं। उन्होंने कहा, ''जब मैंने पहली बार यह गाना सुना, उसी समय समझ गई कि यह गाना दिल को छू लेने वाला बनने वाला है। 

अरिजीत की आवाज में एक नरमी है, जो कहानी को एक अलग ही स्तर पर ले जाती है। 'फितरतें' की शूटिंग का अनुभव बेहद प्यारा था। उम्मीद है कि दर्शक भी इस गाने को उतना ही महसूस करेंगे जितना हमने किया।'' गाने के रिलीज के बीच अरिजीत सिंह पहले से ही सुर्खियों में थे, क्योंकि हाल ही में उन्होंने ए.आर. रहमान और इरशाद कामिल के साथ मिलकर फिल्म 'तेरे इश्क में' का टाइटल ट्रैक रिकॉर्ड किया था। धनुष और कृति सैनन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया, और यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

 

Tags: Arijit Singh , Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Fitratein

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD