Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

 

एएमआर भविष्य ही नहीं, वर्तमान के लिए भी खतरनाक : विशेषज्ञ

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Dec 2025

Last updated on: Dec 09, 2025, 13:25 IST

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) को लेकर दुनिया भर के विशेषज्ञ लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं। अब ये सिर्फ भविष्य के लिए ही खतरा नहीं पैदा कर रहा है बल्कि वर्तमान पर भी नकारात्मक असर डाल रहा है। ये एक ऐसी सच्चाई है, जिसका भारत के लाखों लोग सामना कर रहे हैं। यह बात सोमवार को यूके की वेलकम ट्रस्ट 'इंफेक्शियस डिजीज क्लिनिकल रिसर्च' टीम के क्लिनिकल रिसर्च हेड फ्लोरियन वॉन ग्रूटे ने कही। 

आईएएनएस से ​​बात करते हुए, संक्रामक बीमारियों पर शोध करने वाले विशेषज्ञ वॉन ग्रूटे ने बताया कि एएमआर दुनिया की बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कइयों की मौत का कारण भी बन रहा है। भारत, अपनी बड़ी आबादी, ज्यादा संक्रामक बीमारियों के बोझ और बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक के इस्तेमाल के कारण इस स्थिति को ज्यादा झेल रहा है।

उन्होंने कहा, “एएमआर अब सिर्फ अस्पताल की समस्या नहीं है, बल्कि भारत के हेल्थकेयर सिस्टम पर असर डाल रहा है। ये ट्रेंड्स देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल, संक्रमण नियंत्रण और निगरानी की कमी को दिखाते हैं। एएमआर भविष्य का खतरा नहीं है, बल्कि भारत में आज की सच्चाई है।”

भारत अभी भी दुनिया में सबसे ज्यादा बैक्टीरियल इन्फेक्शियस मामलों का सामना कर रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में भारत में लगभग हर तीन में से एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन से जूझ रहा शख्स एंटीबायोटिक्स रेसिस्टेंट था। दुनिया भर में, यह हर छह पुष्ट संक्रमण के मामलों में से एक था। 

नेशनल एएमआर सर्विलांस डेटा से ई. कोलाई, क्लेबसिएला न्यूमोनिया, स्टैफिलोकोकस ऑरियस, और एसिनेटोबैक्टर बाउमानी जैसे पैथोजन्स (रोग पैदा करने वाले) में परेशान करने वाले रेजिस्टेंस पैटर्न भी दिखते हैं। लैंसेट ई-क्लिनिकल मेडिसिन जर्नल में छपी एक हालिया स्टडी में चेतावनी दी गई है कि भारत सुपरबग विस्फोट के केंद्र में है क्योंकि देश में कई मरीजों में एक ही समय में कई रेजिस्टेंट ऑर्गेनिज्म पाए गए हैं।

इससे पता चला कि 80 फीसदी से ज्यादा भारतीय मरीजों में मल्टीड्रग-रेसिस्टेंट ऑर्गेनिज्म (एमडीआरओ) हैं और ये आंकड़ा दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। वॉन ग्रूटे ने बताया कि एएमआर पर ध्यान इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि आम संक्रामक बीमारियों का इलाज करना भी मुश्किल होता जा रहा है, एंटीबायोटिक्स फेल हो रही हैं, और इसके आर्थिक असर को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

वॉन ग्रूटे ने आईएएनएस को बताया, "कुछ खास एंटीबायोटिक्स के लिए रेजिस्टेंस लेवल सच में बहुत ज्यादा है। इलाज के विकल्प कम हो रहे हैं, और कई फर्स्ट-लाइन और यहां तक कि लास्ट-लाइन एंटीमाइक्रोबियल्स भी अपना असर खो रहे हैं, जिससे पहले आसानी से मैनेज होने वाले इन्फेक्शन का इलाज करना मुश्किल या नामुमकिन हो रहा है।"

इंफेक्शियस डिजीज एक्सपर्ट ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूके और यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन, यूएस के संयुक्त शोध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, "भारत दुनिया में सबसे ज्यादा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस वाले देशों में से एक है। 2019 में, देश में ड्रग-रेसिस्टेंट इन्फेक्शन से सीधे तौर पर लगभग 2,67,000 मौत हुई, जो दुनिया भर के मुकाबले सबसे ज्यादा था।"

हालांकि आईसीएमआर के नवीनतम आंकड़े से पता चलता है कि सेफ्टाजिडाइम (दवा) ई. कोलाई के खिलाफ थोड़ी प्रभावशाली हुई है (2023 में 19.2 प्रतिशत से 2024 में 27.5 प्रतिशत तक), कार्बापेनेम्स और कोलिस्टिन के लिए बढ़ता रेजिस्टेंस एक रेड फ्लैग बना हुआ है, जो देश में इलाज के कम होते विकल्प का संकेत देता है।

वॉन ग्रूटे ने कहा, "एशिया और अफ्रीका के दूसरे ज्यादा आबादी वाले देशों की तुलना में, भारत एक क्रिटिकल हॉटस्पॉट… अपने बड़े आकार, संक्रमण के बढ़ते भार और बड़े पैमाने पर एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल की वजह से बना हुआ है।" खास तौर पर, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को रोकने के लिए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने खास स्ट्रेटेजी के साथ एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर नेशनल एक्शन प्लान (2025-29) का दूसरा वर्जन लॉन्च किया।

इस बीच, वॉन ग्रूटे ने एंटीबायोटिक्स के सही और जिम्मेदारी से इस्तेमाल, इंसानों, जानवरों और पर्यावरण पर बेहतर निगरानी, और नई दवाएं, वैक्सीन और डायग्नोस्टिक्स बनाने पर जोर देने का सुझाव दिया। एक्सपर्ट ने एंटीबायोटिक्स की जरूरत को कम करने के लिए हाथों को साफ रखने और दूसरे संक्रमण नियंत्रित करने के तरीकों जैसे आसान उपायों का भी जिक्र किया।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD