Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया

 

चाय वाले की बेटी अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल स्पर्धा में जीता रजत पदक

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मेडल पहना सम्मानित किया

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 16:28 IST

अम्बाला छावनी में बस स्टैंड के पास चाय की दुकान पर काम करने वाले राजकुमार की बेटी अंजलि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत देश और अम्बाला का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। खिलाड़ी ने परिवार सहित हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। 

मंत्री अनिल विज ने खिलाड़ी को मेडल पहनाते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खिलाड़ी अंजलि ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिलकर आशीर्वाद लेने का मौका मिला और काफी अच्छा लगा है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

अंजली के पिता चाय की दुकान पर काम करते है और उनकी बेटी की खेलों में लगन ऐसी है कि उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार मेहनत करती गई और एक दिन वो आया जब उनका उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कैंप लगा और उसमें एक महीने की ट्रेनिंग हुई और फिर वहां से अंजली का चयन हुआ। 

इसके बाद अंजलि थाईलैंड स्पर्धा में भाग लेने गई। स्पर्धा में 9 टीमें थी। फाइनल मैच उज़्बेकिस्तान से हुआ और उस मैच में उज़्बेकिस्तान को जीत प्राप्त हुई। इस जीत से टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जब उनसे पूछा गया कि आगे के बारे में क्या सोचा है तो उन्होंने कहा कि ये तो रजत पदक है आगे और गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने का इरादा है।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD