Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

मोहित चौहान के नए गाने 'हीर' में रेट्रो अंदाज बेहद खास, लोगों के दिलों में बना रहा जगह

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Mohit Chauhan, Heer
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Dec 2025

Last updated on: Dec 06, 2025, 13:16 IST

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में मोहित चौहान और कविता सेठ दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने अपनी गायकी के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब दोनों एक नया रोमांटिक गाना 'हीर' लेकर आ रहे हैं। गाने 'हीर' में मोहित चौहान ने अपनी शानदार आवाज दी है। वहीं, राज आशू ने संगीत तैयार किया है। गाने की खासियत यह है कि यह रेट्रो अंदाज में है, लेकिन इसके बोल और संगीत पूरी तरह आधुनिक समय के अनुरूप हैं। 

मोहित ने कहा कि उन्हें हमेशा से ऐसे गाने पसंद हैं, जो किसी कहानी को बयां करें, और 'हीर' भी एक ऐसा ही गाना है। इसका संगीत इतना सरल और सहज है कि सुनते समय भावनाएं सीधे दिल तक पहुंचती हैं। गाने को मोहित के साथ-साथ कविता सेठ ने भी गाया है। उनका कहना है कि हर कलाकार का सपना होता है कि वह ऐसा संगीत बनाए जो सीधे दिल को छू जाए, और 'हीर' ने उन्हें वह मौका दिया। 

उन्होंने कहा, "गाने का संगीत प्राकृतिक और सरल है, और इसके बोल भावनाओं से भरे हैं। मोहित चौहान के साथ काम करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा, क्योंकि हम दोनों की आवाजें गाने को और भी जीवंत बना रही हैं।" संगीतकार राज आशू ने कहा, '''हीर' गाने में काम करना मेरे लिए भावनाओं से भरी यात्रा थी। मैंने इस गाने को ऐसा बनाने की कोशिश की है जो नया भी लगे लेकिन सुनने में जाना-पहचाना भी हो। 

मैं चाहता हूं कि यह हर उम्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए। मोहित चौहान और कविता सेठ की आवाजों को इस गीत में शामिल करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा अनुभव था।'' उन्होंने आगे कहा कि सीपी झा के बोल ने गाने के लिए सही आधार तैयार किया। संगीत और बोल दोनों मिलकर प्यार, इंतजार और दिल से जुड़े रिश्तों की भावनाओं को सहज और सुंदर तरीके से दर्शाते हैं। 'हीर' गाना अब सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Mohit Chauhan , Heer

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD