Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रो अशीम कुमार घोष से मिला

कांग्रेस, बीजेपी और जेजेपी को छोडक़र हजारों की संख्या में लोगों ने चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास जताया और पटका पहन कर इनेलो का दामन थामा

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD, Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 16:55 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में 11 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से मिला और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। जुलाई से सितम्बर तक हुई भारी बारिश से खेतों में जलभराव हुआ जिससे किसानों की लाखों एकड़ में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई। 12 जिले आज भी प्रभावित है। 

आज भी पानी खड़ा है। पड़ोसी पंजाब ने किसानों को 20 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दे दिया है। जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार मुआवजा राशि ही तय नहीं कर पाई। महामहिम राज्यपाल को बताया कि सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जल्द खेतों में खड़ा पानी निकालने और किसानों को मुआवजा देने की बात रखी।

दूसरा 2 बास्केट बाल मृतक खिलाडिय़ों को शहिद का दर्जा देकर सभी सुविधाएं दी जाने की बात रखी। अलग राजधानी की भी बात की है। राज्य सरकार ने अपनी बात सही तरीके से नहीं रखी। इसलिए केंद्र ने अलग विधानसभा बनाने के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया है। 

धान घोटाले पर भी राज्यपाल से बात की। फर्जी गेट पास के चलते बाहरी राज्यों से धान मंडियों में बिका। हमारे किसानों का नुकसान हुआ सरकार ने ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस में 10 गुना बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले भी केंद्र ने ट्रैक्टर पर टोल टैक्स फीस लगाई थी। 

हमने उसे केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिलकर तब वापस करवाया था। राज्यपाल के समक्ष यह भी कहा है कि बीजेपी प्रदेश में जातिवाद को बढ़ावा दे रही है। साजिश के तहत ये सब बीजेपी सरकार करवा रही है। राज्यपाल ने गंभीरता से हमारी बातों को सुना और सभी मुद्दों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

उसके बाद इनेलो पार्टी ऑफिस में बहुत बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग से सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने बीजेपी को छोडक़र इनेलो का दामन थामा। सैंकड़ों की संख्या में अनुसूचित वर्ग के लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कह इनेलो में अपनी आस्था जताई। 

वहीं जेजेपी को छोडक़र बड़ी संख्या में जेजेपी पदाधिकारी अपने हजारों समर्थकों के साथ चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृृत्व में आस्था जताते हुए घर वापसी की। अभय सिंह चौटाला ने सभी लोगों का पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे इनेलो में शामिल हुए सभी लोगों का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने ने चौधरी देवीलाल और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास जताया है। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मालिक, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, विधायक आदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कश्यप और मंजीत कन्हेली मौजूद रहे।

अभय सिंह चौटाला ने बताया कि 28 दिसम्बर को रोहतक में फिर इसी तरह की बड़ी ज्वाइनिंग करवाई जाएगी। भविष्य में इनेलो का कारवां ऐसे ही बढ़ेगा और हम बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगे। 25 सितंबर के बाद राजनीतिक पार्टियों के छुटभैय्ये नेता मेरी खिलाफत कर बदनाम करने की कोशिश में लगे हैं। 

यह लोग जितना मुझे टारगेट करेंगे, मेरी पार्टी इतनी उभर कर सामने आएगी। कांग्रेस, बीजेपी और जेजेपी यह साजिश रच रही है। यह सब कहीं नहीं बचेंगे। जनता सबको साफ कर देगी। विधायक रामकुमार गौतम जैसे कई विधायक बीजेपी सरकार में है। 

समय-समय पर एक साजिश के तहत ये प्रदेश में एक विशेष जाति को निशाना बनाते हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल पर शीतकालीन सत्र में मजबूती से बात करेंगे। केंद्र के सभी फैसले कैसे मान सकते है। कल को केंद्र चंडीगढ़ पंजाब को देने का फैसला कर लेगा तो क्या हम उसे मान लेंगे?  

सरकार को एसवाईएल पर मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए। लाडो लक्ष्मी योजना में बहुत कमियां है। सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना का ब्याज खाने के लिए 1000 जमा के तौर पर देंगे। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने एक जरूरी सूचना देते हुए कहा कि 20 दिसम्बर को स्वर्गीय ओपी चौटाला की बरसी है। 

इस मौके पर तेजाखेड़ा फार्म पर सर्वधर्म सद्भाव कार्यक्रम रखा गया है। ओपी चौटाला देश के बड़े नेता थे। वे सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे। स्मृति स्थल पर सुबह 11 से 12 बजे के बीच में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD , Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD