Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुशासन दिवस तक सभी नागरिक सेवाओं को ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें : नायब सिंह सैनी

जनता की सेवा सरकार की पहली जिम्मेदारी, नागरिक सेवाओं की सुगम पहुंच हर हाल में हो सुनिश्चित

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Dr Sumita Misra, Sudhir Rajpal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 16:09 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने विभागों की सभी लंबित नागरिक सेवाओं को 25 दिसंबर, सुशासन दिवस तक ऑटो अपील सिस्टम  पर पूर्ण रूप से ऑनबोर्ड करना सुनिश्चित करें ताकि जनता को सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री आज यहां ऑटो अपील सिस्टम की प्रगति को लेकर बुलाई गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों के एक से अधिक पोर्टल संचालित हैं, उनमें बेहतर इंटीग्रेशन सुनिश्चित किया जाए ताकि डेटा तक सहज पहुंच हो और नागरिकों को सेवाओं का लाभ समयबद्ध मिल सके। साथ ही, जो सेवाएं भारत सरकार के पोर्टलों के माध्यम से संचालित होती हैं, उन्हें भी केंद्र के संबंधित विभागों से समन्वय करके शीघ्रतापूर्वक ऑटो अपील सिस्टम पर ऑनबोर्ड किया जाए ताकि यह प्रणाली सुशासन दिवस तक पूर्ण रूप से लागू हो सके।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी प्रशासनिक सचिव अपने नियंत्रणाधीन विभागों की नागरिक सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि फील्ड स्तर तक प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की स्पष्ट जवाबदेही तय होनी चाहिए ताकि निर्धारित समय में सभी नागरिक सेवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित हो सके। 

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा किसी भी सरकार और उसके प्रशासनिक तंत्र की पहली जिम्मेदारी है, इसलिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं की सुगम पहुंच हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए। बैठक में बताया गया कि हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत 794 नागरिक सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। 

देरी पाए जाने पर राइट टू सर्विस कमीशन द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी पर जुर्माना भी लगाया जाता है। अब तक ऑटो अपील सिस्टम में सेवा देरी से संबंधित 24,18,370 अपीलें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 22,07,307 प्रथम अपील प्राधिकरण तथा 2,06,495 द्वितीय अपील प्राधिकरण को भेजी गईं।

केवल 4,568 अपीलें राइट टू सर्विस कमीशन तक पहुंचीं, जिन पर कमीशन ने संज्ञान लिया है। राज्य सरकार द्वारा इस प्रणाली को लागू करने का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इससे पहले राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त श्री टी. सी. गुप्ता ने ऑटो अपील सिस्टम की कार्यप्रणाली और प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर,  गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता  मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल,  परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजशेखर वुंडरू, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्यामल मिश्रा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Dr Sumita Misra , Sudhir Rajpal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD