Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Dr Arvind Kumar Sharma, Subhash Sudha, International Gita Mahotsav 2025, Kurukshetra, Kurukshetra Development Board, International Gita Mahotsav, Gita Mahotsav 2025, Gita Mahotsav, Brahma Sarovar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 01 Dec 2025

Last updated on: Dec 03, 2025, 11:46 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को दुनिया का सबसे गौरवपूर्ण स्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित 48 कोस तीर्थ सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज के अलावा धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र के विभिन्न तीर्थों के प्रतिनिधिगण तथा श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

इससे पहले, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र के 48 कोस में आने वाले तीर्थों की जानकारी देने वाली पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी को गीता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाभारत काल में आज ही के दिन कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन के माध्यम से मानव मात्र को गीता का कर्मयोग का अमर संदेश दिया था। 

उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में पिछले 17 दिनों से गीता प्रेमी सज्जन एवं श्रद्धालु 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आनन्द ले रहे हैं। इसके अलावा भी इन दिनों पूरा हरियाणा गीतामयी है। हर जिले में गीता के स्वर गूंज रहे हैं। विभिन्न तीर्थों पर भी गीता महोत्सव की धूम है। 

राज्य एवं जिला स्तर पर एक साथ मनाया जाने वाला यह महोत्सव धार्मिक, सांस्कृतिक, कला एवं संस्कृति का एक अनुपम उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मयोगी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र आगमन के दौरान कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में पहचान दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के बाद वर्ष 2016 से गीता महोत्सव को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत 25 नवंबर को प्रधानमंत्री भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होकर हर व्यक्ति को गीता के जुड़ने का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र के पास ज्योतिसर में जिस वट वृक्ष के नीचे भगवान श्रीकृष्ण जी ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। उस स्थान के जीर्णोद्धार के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने स्पेशल पैकेज दिया था।

उन्होंने देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी लुप्तप्राय हो रहे तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखता है वह युवा पीढ़ी को अच्छे नैतिक संस्कार देता है। 

इसलिए हम वेदों, पुराणों व गीता की रचना स्थली हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और उसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पावन सरस्वती एवं दृषद्वती नदियों के बीच स्थित कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ लगभग लुप्त हो चुके हैं। 

हम इन तीर्थों का जीर्णोद्धार कर इनके वैभव को पुनः स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। वर्ष 2023 में 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में सर्वेक्षण एवं दस्तावेजीकरण के पश्चात 18 नए तीर्थों को जोड़ा गया है। इससे अब इस पवित्र भूमि के 182 तीर्थों का दस्तावेजीकरण हो चुका है। 

यह कार्य अभी जारी है और निकट भविष्य में इस सूची में और भी तीर्थों के जुड़ने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ब्रज की 84 कोसी यात्रा की तर्ज पर 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि में स्थित तीर्थों की यात्रा शुरू की जाए। 

धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा और धार्मिक स्थल हरिद्वार से जोड़ने के लिए इन मार्गों पर ट्रेन चलाई गई है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत कुरुक्षेत्र को वर्ष 2015 में श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल किया गया है। 

इस स्कीम के तहत विभिन्न तीर्थों पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस सर्किट के तहत 48 कोस की परिधि में स्थित 134 स्थानों का पर्यटन स्थलों के रूप में विकास होगा। इसी कड़ी में, ज्योतिसर तीर्थ में महाभारत थीम पर आधारित ज्योतिसर अनुभव केंद्र का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा गत 25 नवंबर को हुआ है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा इस समय कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में स्थित लगभग 80 तीर्थों पर विकास कार्य चल रहे हैं। इसमें 80 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि से 4 तीर्थ स्थलों-ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर तीर्थ, नरकातारी, सन्निहित सरोवर का विकास शामिल है। 

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अच्छी यादें लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में लगभग 13 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से लगभग 40 फीट ऊंची विराट स्वरूप प्रतिमा पर स्थापित की गई है। 

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में जन-जन की आस्था के विभिन्न केन्द्र स्थापित हो रहे हैं। देश के दूरदराज के क्षेत्रों में विद्यमान मंदिरों के दर्शन भी अब कुरुक्षेत्र में किये जा सकते हैं। हमने इन मंदिरों की स्थापना के लिए जमीन अलॉट की है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के एकमात्र श्री तिरुपति बालाजी मन्दिर का निर्माण हो चुका है। 

इसके अतिरिक्त जीयो गीता संस्थानम, अक्षरधाम मंदिर, इस्कॉन मंदिर तथा ज्ञान मन्दिर का निर्माण भी किया जा रहा है। निश्चित तौर पर इन सभी संस्थाओं का निर्माण पूरा होने पर कुरुक्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर गीता ज्ञान संस्थानम् के अध्यक्ष ज्ञानानन्द महाराज ने गीता महोत्सव को सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के साथ-साथ महाभारत युद्ध की भूमि रही 48 कोस में राज्य सरकार का विकास का संकल्प सनातन में नए सूर्य के प्रकाश के सामान है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 48 कोस में आने वाले तीर्थ स्थलों के जीर्णोद्धार करने का जो बीड़ा उठाया था, वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी सबके प्रति सद्भावना दिखाते हुए उसी संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गीता केवल आस्था नहीं बल्कि एक प्रेरणा है जो लोगों को जीवन जीना सिखाती है। ज्ञानानन्द महाराज ने उक्त क्षेत्र में आने वाले तीर्थों की समितियों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने तीर्थ को अपना गौरव मान कर उनको विकसित करें, संरक्षण करें। उन्होंने सभी से "मेरा तीर्थ , मेरा गौरव" का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जब कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे तो उस वक्त उन्होंने 48 कोस में आने वाले तीर्थों का भ्रमण करके इनकी स्थिति का आंकलन किया था। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपने -अपने तीर्थ स्थल पर सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव श्री उपेंद्र सिंघल ने बोर्ड द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर उक्त क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी तीर्थों के सुधार हेतु समितियों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Dr Arvind Kumar Sharma , Subhash Sudha , International Gita Mahotsav 2025 , Kurukshetra , Kurukshetra Development Board , International Gita Mahotsav , Gita Mahotsav 2025 , Gita Mahotsav , Brahma Sarovar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD