Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोहम्मद कैफ : भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाला कप्तान, जिसने नेटवेस्ट ट्रॉफी में अंग्रेजों को चटाई धूल

Sports News, Cricket, Cricketer, Mohammad Kaif
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 18:13 IST

दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद कैफ एक ऐसे बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग के साथ भारत को कई मैच जिताने में अहम योगदान दिया। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस और फील्डिंग के स्तर को ऊंचा उठाने में अहम भूमिका निभाई है। बतौर कप्तान भारत को पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले मोहम्मद कैफ ने इंग्लैंड की सरजमीं पर उसी के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीतने में अहम योगदान दिया था।

1 दिसंबर 1980 को इलाहाबाद में जन्मे मोहम्मद कैफ ने 1997/98 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। अगले ही साल उन्होंने लिस्ट-ए मुकाबला खेला। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते मोहम्मद कैफ को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2000 में टीम इंडिया की कमान सौंपी गई। फाइनल मैच में भारत ने श्रीलंकाई टीम को 178 रन पर समेटने के बाद 56 गेंदें शेष रहते मैच 6 विकेट से अपने नाम किया। 

इसी के साथ कैफ भारत को पहला अंडर-19 विश्व कप खिताब जिताने वाले कप्तान बने। इस टूर्नामेंट में युवराज सिंह को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था, जिन्होंने 203 रन बनाने के साथ 12 विकेट हासिल किए थे। करीब एक महीने बाद मोहम्मद कैफ को भारत की टेस्ट टीम में चुना गया। 

दो साल बाद उन्हें वनडे फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला। कैफ के शानदार स्ट्रोकप्ले, बेहतरीन फील्डिंग और शांत स्वभाव ने उन्हें भारतीय टीम का अहम सदस्य बना दिया। 2001-2002 के घरेलू सीजन के लिए वनडे टीम में वापस बुलाए जाने पर कैफ ने अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी।

अगले साल नेटवेस्ट सीरीज में मोहम्मद कैफ ने नाबाद 87 रन की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई। यह मुकाबला 13 जुलाई 2002 को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था। इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 325 रन बनाए। इस दौरान कप्तान नासिर हुसैन ने 115 रन, जबकि मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 109 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी। फैंस को लगा कि यह खिताब टीम इंडिया के हाथों से निकल गया है, लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने कप्तान सौरव गांगुली के साथ पहले विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, मगर इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम इंडिया ने 146 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए।

यहां से मोहम्मद कैफ ने युवराज सिंह के साथ 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। युवराज सिंह ने 69 रन बनाए, जबकि कैफ ने 75 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 87 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस मुकाबले का 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। इसके बाद कैफ ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जिम्बाब्वे के विरुद्ध शानदार शतक लगाया।

कैफ कवर पर जबरदस्त फील्डिंग के लिए मशहूर थे। कई ऐसे मैच रहे, जहां उन्होंने अपने बल्ले से खराब प्रदर्शन को शानदार फील्डिंग से छिपा दिया। भले ही मोहम्मद कैफ कभी भारत के लिए टी20 फॉर्मेट नहीं खेले, लेकिन उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 29 मुकाबलों में 259 रन बनाए।

वह अपने दौर में राजस्थान रॉयल्स के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। साल 2008 की नीलामी के लिए इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। मोहम्मद कैफ ने भारत की तरफ से 13 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक के साथ 624 रन बनाए। इसके अलावा, 125 वनडे मुकाबलों में कैफ के नाम 32.01 की औसत के साथ 2,753 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में कैफ ने 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं। कैफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 69 कैच लपके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Mohammad Kaif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD