Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बच्चों के जानलेवा कैंसर का उपचार करने में मददगार है नया ड्रग : स्टडी

Health, Study, Research, Researchers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 11:57 IST

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी दवा की पहचान की है जो बच्चों के जानलेवा कैंसर न्यूरोब्लास्टोमा का इलाज करने में सक्षम है। कैंसर के इलाज में आ रही रुकावटों को बखूबी दूर करती है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खोज से न्यूरोब्लास्टोमा के इलाज में सुधार हो सकता है।

यह बच्चों में दिमाग के बाहर होने वाला सबसे आम ठोस ट्यूमर है, जो अभी 10 में से 9 मरीजों पर दोबारा अटैक कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के गारवन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, दवा का कॉम्बिनेशन इन ट्यूमर के बनने वाले सेलुलर डिफेंस (प्रतिरक्षा प्रणाली कैंसर कोशिकाओं को पहचानकर उन्हें नष्ट कर देती) को बायपास कर सकता है जिससे दोबारा बीमारी होती है।

टीम ने दिखाया कि मंजूर की गई लिम्फोमा दवा रोमिडेप्सिन बच्चों में कीमोथेरेपी-रेसिस्टेंट (कैंसर की कोशिकाएं कीमोथेरेपी की दवाओं के प्रति प्रतिक्रिया करना बंद कर देती हैं) मामलों को बेहतर बनाने के लिए अवरुद्ध (ब्लॉक्ड) रास्तों को बायपास करते हुए, दूसरे रास्तों से न्यूरोब्लास्टोमा सेल को खत्म करने का काम करती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि कीमोथेरेपी की मानक दवाएं सेल डेथ के लिए जेएनके पाथवे "स्विच" पर निर्भर करती हैं। दोबारा हुए ट्यूमर में, यह स्विच अक्सर काम करना बंद कर देता है, जिसका मतलब है कि इलाज अब असरदार नहीं है। जानवरों के मॉडल में किए गए नतीजों से पता चला कि स्टैंडर्ड कीमोथेरेपी के साथ रोमिडेप्सिन दूसरे सेल-डेथ पाथवे के जरिए ट्यूमर की ग्रोथ को रोकता है और रेसिस्टेंट मामलों में आम तौर पर ब्लॉक्ड जेएनके पाथवे को बायपास करता है।

साइंस एडवांसेज में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस कॉम्बो ने ट्यूमर की ग्रोथ कम की, बचने की संभावना बढ़ाई और कीमो डोज कम करने में मदद की, जिससे छोटे बच्चों में साइड इफेक्ट कम हो सकते हैं। गारवन इंस्टीट्यूट के एसोसिएट प्रोफेसर डेविड क्राउचर ने कहा, "फिर से होने वाले हाई-रिस्क न्यूरोब्लास्टोमा के प्रतिरोध हालत को दूर करने का तरीका खोजना मेरी लैब का एक बड़ा लक्ष्य रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "ये ट्यूमर कीमोथेरेपी से भी कभी-कभी ट्रीट नहीं होते हैं और जब मरीज उस पॉइंट पर पहुंच जाते हैं तो आंकड़े परिवारों के लिए बहुत बुरे होते हैं।" रोमिडेप्सिन को पहले ही दूसरे कैंसर में इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल चुकी है और बच्चों में इसकी सेफ्टी के लिए टेस्ट किया जा चुका है, जिससे न्यूरोब्लास्टोमा के लिए एक नए इलाज के ऑप्शन के तौर पर दवा के डेवलपमेंट में तेजी आ सकती है।

हालांकि, क्राउचर ने कहा कि किसी भी क्लिनिकल एप्लीकेशन के लिए न्यूरोब्लास्टोमा में कॉम्बिनेशन की सेफ्टी और असर साबित करने के लिए ज्यादा परीक्षण और क्लिनिकल ट्रायल की जरूरत होती है।

 

Tags: Health , Study , Research , Researchers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD