Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कर्नाटक में सीएम पद पर खींचतान के बीच सिद्दारमैया ने डीके शिवकुमार के साथ किया ब्रेकफास्ट

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru, DK Shivakumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 29 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 17:58 IST

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की और नाश्ते के दौरान बातचीत हुई। सिद्दारमैया और शिवकुमार की यह मुलाकात पार्टी के भीतर चल रहे सत्ता विवाद को सुलझाने के प्रयास के रूप में देखी जा रही है। 

दरअसल, हाल के दिनों में कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान बढ़ गई है। डीके शिवकुमार के खेमे के लोग अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के पक्ष में दबाव डाल रहे हैं। इस बीच सिद्दारमैया ने उन्हें अपने घर 'कावेरी रेसिडेंस' पर नाश्ते के लिए बुलाया ताकि पार्टी के अंदर चल रही गुत्थी को सुलझाने की दिशा में चर्चा हो सके।

इस मुलाकात को लेकर शिवकुमार ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर लिखा, "डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ता किया और थोड़ी देर बात की।" मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज सुबह कावेरी रेसिडेंस पर सीएम सिद्दारमैया से ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए मिला। 

कर्नाटक की प्राथमिकता और आगे के रास्ते पर अच्छी चर्चा हुई।" राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह मुलाकात कर्नाटक कांग्रेस के भीतर बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश है। पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान लंबे समय से चल रही है और दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

यह नाश्ते की बैठक केवल औपचारिक चर्चा नहीं थी, बल्कि पार्टी के भीतर संतुलन बनाने और संभावित नेतृत्व विकल्पों पर सहमति बनाने का एक कदम था। शिवकुमार और सिद्दारमैया के बीच हुई यह चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहों में महत्वपूर्ण संकेत देती है। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर यह खींचतान आगे कैसे बढ़ती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। इस बीच शनिवार की बैठक ने पार्टी के भीतर चल रही चर्चाओं और अटकलों पर फिलहाल कुछ ठोस दिशा दी है।

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru , DK Shivakumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD