Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चाचा पवन कल्याण और भाई राम चरण का मार्गदर्शन अमूल्य : निहारिका कोनिडेला

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Niharika Konidela
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Nov 2025

Last updated on: Nov 29, 2025, 12:28 IST

अभिनेत्री और निर्माता निहारिका कोनिडेला ने अपने दमदार अभिनय और प्रोडक्शन से लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर और परिवार से मिलने वाले समर्थन के बारे में खुलकर बातें की हैं। अभिनेत्री ने बताया कि परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। 

खासतौर से उनके चाचा पवन कल्याण और भाई राम चरण ने उनके सफर को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईएएनएस ने इंटरव्यू में जब उनसे पूछा कि उनके परिवार, खासकर पवन कल्याण और राम चरण, उनके करियर में कितने महत्वपूर्ण हैं, तो इसके जवाब में निहारिका ने कहा, ''उनके समर्थन से मुझे असाधारण सी ताकत मिलती है। 

मुझे पता है कि वे दोनों बिना ज्यादा कुछ बोले भी मेरे लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।'' निहारिका ने साझा किया कि वह पवन कल्याण और राम चरण से अपने जीवन में काफी कुछ सीख हासिल करती हैं। उन्होंने कहा, ''उनके अनुभव, उनके काम करने का तरीका, और पेशेवर अनुशासन मेरे लिए हमेशा एक उदाहरण बनकर सामने आते हैं। 

उनका मार्गदर्शन मेरे लिए अमूल्य है और इसे मैं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाती हूं।'' आईएएनएस से बात करते हुए निहारिका ने बताया कि उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सम्मानित है और इस कारण कभी-कभी उन्हें महसूस होता है कि उन्हें हर कदम पर दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। 

उन्होंने कहा, ''मैं इस दबाव को नकारात्मक रूप में नहीं देखती। मैं इसे अपनी मेहनत और करियर में आगे बढ़ने के लिए एक प्रेरणा की तरह महसूस करती हूं। हर बार जब मैं किसी फिल्म के सेट पर जाती हूं या कोई फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला लेती हूं, वह हमेशा इस विचार के साथ काम करती हूं कि मुझे अपने परिवार को गर्व महसूस कराना है।''

निहारिका ने कहा, ''मुझे फैंस ने हमेशा अपने परिवार की तरह प्यार दिया है। मुझे पहले से ही एक बड़ा सहारा और सुरक्षा का अनुभव दिया। जब एक कलाकार को ऐसा प्यार मिलता है, तो वह अपने काम में और भी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ता है। मैं इस प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Niharika Konidela

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD